फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party will start Vijay Rath yatra from 12 October.

यूपी: 12 अक्तूबर से 'विजय रथ यात्रा' शुरू करेगी समाजवादी पार्टी, पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे अखिलेश यादव

Tue, 05 Oct 2021 09:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 05 Oct 2021 09:28 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में विजय रथ यात्रा का शुभारंभ करेंगे। वह प्रदेश के प्रत्येक जिले व तहसील का दौरा कर जनता से समर्थन की अपील करेंगे।

विज्ञापन
Samajwadi Party will start Vijay Rath yatra from 12 October.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 अक्तूबर से समाजवादी विजय यात्रा निकालेंगे। वह रथ पर सवार होकर चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे। इसके लिए अलग-अलग चरण में तीन माह का समय तय किया गया गया है। पहले चरण में लखनऊ से चलकर कानपुर पहुंचेंगे। यहां जनसभा होगी। फिर बुंदेलखंड पहुंचेंगे। इसके पीछे 2011 का इतिहास है। इसी रूट पर चलने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी मिली थी।

विज्ञापन


अखिलेश के लिए उन्नाव की जमीन भाग्यशाली रही है। यही वजह है कि वह 21 जुलाई को रथ से उन्नाव पहुंच कर जनसभा कर चुके हैं। अब दोबारा चुनावी रथ लेकर 12 अक्तूबर से निकल रहे हैं। इसमें भी लखनऊ से उन्नाव होते हुए कानपुर पहुंचेंगे। यहां जनसभा में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता जुटेंगे। यहां से विधिवत चुनावी आगाज होगा। इसके बाद रथयात्रा हमीरपुर होते हुए तीन दिन बुंदेलखंड में रहेगी।
विज्ञापन


अखिलेश यादव समाजवादी विजय यात्रा के जरिए हर जिले में एक जनसभा करेंगे। इस दौरान भाजपा सरकार की नाकामियों से लोगों को वाकिफ कराएंगे। साथ ही सपा सरकार बनने पर आमजन का भविष्य संवारने के लिए तैयार की गई कार्ययोजना भी बताएंगे। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि जब-जब अखिलेश यादव क्रांति यात्राओं पर निकले हैं, प्रदेश की राजनीति में नया परिवर्तन आया है। वह इससे पहले 31 जुलाई 2001 में पहली बार क्रांति रथ लेकर निकले थे। इसके बाद 12 सितंबर 2011 को दूसरी बार समाजवादी क्रांतिरथ यात्रा लेकर निकले। इस रथयात्रा ने उन्हें मुख्यमंत्री का ताज सौंपा। उस वक्त भी वह लखनऊ से उन्नाव होते हुए कानपुर और बुंदेलखंड पहुंचे थे। इस बार भी तिथि 12 ही है और रूट भी पुराना है। बस माह बदल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्याय, अत्याचार की होगी मुखालफत
अखिलेश ने कहा कि पार्टी हमेशा अन्याय, अत्याचार की मुखालफत करती रही है। भाजपा शासनकाल में जनता त्रस्त है। हर स्तर पर जुल्म हो रहा है। प्रदेश की जनता को इस जुल्म से बचाने के लिए समाजवादी विजय यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा जनता की आवाज बनेगी। डॉ. राम मनोहर लोहिया और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सपनों को साकार करने के लिए नई इबारत लिखेगी।


प्रदेश की सियासत में अहम है 12 अक्तूबर
प्रदेश की सियासत में 12 अक्तूबर का दिन अहम है। इस दिन अखिलेश यादव विजय यात्रा निकाल रहे हैं तो प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) मथुरा से सामाजिक परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। प्रसपा की यात्रा मथुरा से चलकर इटावा, औरैया होते हुए लखनऊ की ओर बढ़ेंगी। अलग-अलग यात्राएं गठबंधन की राह जुदा होने की ओर इशारा कर रही है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि गठबंधन की तस्वीर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन 22 नवंबर को साफ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed