{"_id":"634baad8ade2b62cf90a9734","slug":"samajwadi-party-will-make-people-aware-of-work-done-by-party-in-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"Samajwadi Party: दिवाली बाद सपा शासन में हुए कामों से जनता को वाकिफ कराएगी पार्टी, ये है पूरी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Samajwadi Party: दिवाली बाद सपा शासन में हुए कामों से जनता को वाकिफ कराएगी पार्टी, ये है पूरी योजना
Sun, 16 Oct 2022 12:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:25 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी द्वारा किए गए काम से जनता को वाकिफ कराने की योजना बनाई है। पार्टी दिवाली बाद अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सपा दीपावली बाद विधानसभा क्षेत्रवार जनता को समाजवादी सरकार में हुए विकास कार्यों से रूबरू कराएगी। दरअसल, मुलायम के निधन के बाद पार्टी के कार्यकर्ता मर्माहत हैं। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाएं हो रही हैं। 17 अक्तूबर को हर जिला मुख्यालय पर सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसमें पार्टी संरक्षक के योगदान से लोगों को वाकिफ कराने की रणनीति बनाई गई है। इसी क्रम में दिवाली बाद विधानसभा क्षेत्रवार अभियान चलाकर सपा शासनकाल में कराए गए पुल निर्माण, सड़क, विद्युतीकरण, विद्यालय व अस्पताल निर्माण जैसे कार्यों को लोगों को बताया जाएगा।
विज्ञापन
पार्टी नेताओं का कहना है कि इससे नई पीढ़ी भी यह पता चलेगा कि उनके क्षेत्र में कौन सा काम मुलायम सिंह ने कराया था। अभियान के दौरान सपा संरक्षक को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का कहना है कि पूरे प्रदेश के लोग सपा की ओर देख रहे हैं। ग्रामीण विकास में सपा का बड़ा योगदान है। नई पीढ़ी को इस योगदान से वाकिफ कराया जाएगा।
विज्ञापन
उपचुनाव में सपाइयों ने झोंकी ताकत
लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में हो रहे उपचुनाव में सपाइयों ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने फ्रंटल संगठनों के वरिष्ठ नेताओं को बारी-बारी से उपचुनाव में भागीदारी निभाने का निर्देश दिया है। सभी नेताओं को बूथवार सपा शासनकाल के कार्यों से जनता तक पहुंचाने को कहा है। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव में यह सीट सपा के खाते में आनी तय है। पूरा माहौल पार्टी के पक्ष में हैं।
विज्ञापन