फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi party will go on ground and akhilesh yadav will visit districts

जमीन पर उतरेगी समाजवादी पार्टी, संगठन को बनाएगी गतिशील, जिलों के दौरे करेंगे अखिलेश यादव

Mon, 28 Oct 2019 01:40 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 28 Oct 2019 01:40 PM IST
सार

तय हो सकता है युवा संगठनों की साइकिल यात्रा का कार्यक्रम
किसानों, नौजवानों, मजदूरों के सवालों पर आंदोलन की तैयारी

विज्ञापन
samajwadi party will go on ground and akhilesh yadav will visit districts
प्रेस कांफ्रेस में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

2022 के विधानसभा आम चुनाव से पहले संगठन को गतिशील बनाने और कार्यकर्ताओं को संघर्ष के रास्ते पर ले चलने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब जिलों का दौरा करेंगे। शीघ्र ही उनके कार्यक्रम तैयार किए जाएंगे। संगठन का पुनर्गठन होते ही सरकार के खिलाफ आंदोलन का एलान किया जा सकता है। युवा संगठनों के लिए साइकिल यात्रा का कार्यक्रम तय हो सकता है।

विज्ञापन


पहले हमीरपुर और अब 11 अन्य विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में जनता ने समाजवादी पार्टी को विपक्ष की भूमिका को सशक्त तरीके से निभाने का जनादेश दिया है। उपचुनाव में विपक्षी दल, सपा, बसपा व कांग्रेस अलग-अलग लड़े थे। 
विज्ञापन


सपा ने 10 सीटों पर चुनाव लड़ा जबकि बसपा व कांग्रेस ने सभी 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे। सपा ने तीन सीट जीतीं। उसने रामपुर के गढ़ को बरकरार रखने के साथ ही बाराबंकी की जैदपुर सीट भाजपा और अंबेडकरनगर की जलालपुर सीट बसपा से छीनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच अन्य सीटों पर सपा दूसरे नंबर पर रही है। उपचुनावों के नतीजों से जनता के मिजाज को भांपते हुए सपा अब जमीनी स्तर पर ज्यादा सक्रिय दिखेगी। खुद अखिलेश यादव ने कहा है कि जो जमीनी स्तर पर जनता की लड़ाई लड़ेगा, आने वाले समय में वही चुनाव जीतेगा।

सपा अध्यक्ष आने वाले दिनों में आक्रामक विपक्ष की भूमिका निभाने का संकेत दे चुके हैं। संगठन के पुनर्गठन के साथ ही जिला स्तर पर आयोजन शुरू करने की तैयारी है। विभिन्न जनसमस्याओं, किसानों, नौजवानों, छात्रों, मजदूरों व व्यापारियों व नौकरीपेशा लोगों की दिक्कतों को लेकर सपा जनता के बीच जाएगी। 

लोगों को बताएगी कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है। खुद अखिलेश यादव के कई जिलों के कार्यक्रम निर्धारित किए जाएंगे। युवा संगठनों, मोर्चों व प्रकोष्ठों को भी सक्रिय किया जाएगा। यह भी संभावना है कि अखिलेश यादव खुद कुछ जिलों में सांकेतिक रूप से साइकिल चलाकर जनता के बीच जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed