फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi party wants governor's interfear on law and order issue.

सपा की मांग, बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर दखल दें राज्यपाल

Sun, 28 May 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 28 May 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
 Samajwadi party wants governor's interfear on law and order issue.

पिछले 70 दिनों में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य की भाजपा सरकार की नाकामी के खिलाफ 29 मई को सपा के पदाधिकारी सभी जिलों में डीएम के मार्फत राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर उनसे दखल देने की मांग करेंगे।

विज्ञापन


सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सूबे में अपराधी भयमुक्त हैं और कमजोर वर्गों पर हमले हो रहे हैं। प्रदेश को अराजकता से बचाने के लिए राजभवन को तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन


चौधरी ने कहा, तीन साल के कार्यकाल में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार विफलता के शिखर पर है तो प्रदेश में योगी सरकार ने कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति पैदा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक ये हो चुके हैं हादसे
सहारनपुर में लगातार तीन गंभीर घटनाएं सड़क दूधली, शब्बीरपुर तथा रामनगर में हुईं। मथुरा में डकैती व सर्राफा हत्याकांड, ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में स्क्रैप कारोबारी की हत्या और चार महिलाओं से बलात्कार, वाराणसी में 10 करोड़ की डकैती, गोरखपुर में हत्याएं, इलाहाबाद में सामूहिक बलात्कार व हत्या जैसे दिल दहलाने वाले लोमहर्षक कांड हुए हैं। राजधानी लखनऊ में भी अपराधों की वजह से लोग दहशत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed