फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi party targets BJP govt over crime.

सपा का भाजपा पर हमला, कहा- भाजपा सरकार में यूपी में क्राइम की सुनामी

Fri, 14 Jul 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi party targets BJP govt over crime.
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

यूपी विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने योगी सरकार को अपराधों पर घेरा। कहा, प्रदेश में क्राइम की सुनामी आ गई है। संगठित अपराध शुरू हो गए हैं। भाजपा राज में अपराधों का ग्राफ 33 प्रतिशत तक बढ़ गया है।

विज्ञापन


महिलाएं गहने पहनकर नहीं निकल रही हैं। घरों में गहने रखने पर डकैती हो रही है। किसान, महिला और साधु ही नहीं लुट रहे, पशुओं, पेड़ पौधों और मुर्गियों तक की डकैती होने लगी है।
विज्ञापन


चौधरी ने बिना पानी पीए एक घंटा 55 मिनट तक प्रदेश के बजट की खामियां गिनाईं। बजट को दिशाहीन और किसान, रोजगार, छात्र, महिला व मजदूर विरोधी बताया। कहा, भाजपा अपने संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने में बेनकाब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत्योष्टि स्थल तक के लिए बजट का प्रावधान नहीं किया गया है। 100 दिन में खाली पद भरने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन रिक्त पदों के लिए एक विज्ञापन नहीं निकला। भाजपा बड़े पूंजीपतियों की पक्षधर है। उनके दिमाग में गरीब और किसान नहीं हैं।

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के रेट पहले से बढ़ गए

Samajwadi party targets BJP govt over crime.

चौधरी ने कहा कि भाजपा न भ्रष्टाचार न गुंडाराज के नारे पर सरकार में आई। सरकार के मंत्री दारा सिंह एक जिले में गए तो कार्यकर्ताओं ने उनसे कहा कि कहां डूबकर मर जाएं, भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के रेट पहले से बहुत बढ़ गए हैं।

वित्त मंत्री को अंधेरे में रखा
रामगोविंद ने कहा, लगता है कि बजट तैयार करते समय वित्त मंत्री को अंधेरे में रखा गया। इसलिए बजट भाषण पढ़ने के साथ उनका हौसला गिरता गया। कुछ पन्ने पढ़ने के बाद उन्होंने बैठकर बजट पढ़ने की अनुमति मांगी। प्रावधानों को देखा तो बैठकर भी बजट नहीं पढ़ सके। इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री ने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया, लेकिन जैसे-जैसे पन्ने पढ़ने शुरू किए, उनकी आवाज भी दबती गई।

सिद्ध पीठ से आकर कहां जंजाल में फंस गए
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विधायक और मंत्री एक-दूसरे दल वालों को गुंडा, चोर बताते हैं। जनता ने भी मान लिया है कि नेता चोर और गुंडे हैं। उन्होंने सीएम से कहा कि आप सिद्ध पीठ के पीठाधीश्वर हैं, कहां इस जंजाल में फंस गए।

संसदीय कार्य मंत्री : इनकी एक्टिंग के आगे प्रेम चोपड़ा, अमिताभ भी फेल

Samajwadi party targets BJP govt over crime.
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने नेता प्रतिपक्ष पर असंसदीय शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया। कहा, नेता प्रतिपक्ष जितनी बढ़िया एक्टिंग करते हैं, वैसी तो प्रेम चोपड़ा, अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार भी नहीं कर पाते। वे एक्टर भी हैं और डायरेक्टर भी।

उन्होंने हल्के -फुल्के अंदाज में कहा कि यदि दर्शक दीर्घा में कोई निर्माता-निर्देशक आ गया तो हमसे एक नेता छिन जाएगा, इसलिए किसी निर्माता-निर्देशक को दर्शक दीर्घा का पास न जारी करें।

सीएम साहब... आप सिद्ध पीठ से आकर कहां जंजाल में फंस गए
रामगोविंद चौधरी ने कहा कि विधायक और मंत्री एक-दूसरे दल वालों को गुंडा, चोर बताते है। जनता ने भी मान लिया है कि नेता चोर और गुंडे हैं। उन्होंने सीएम से कहा कि आप सिद्ध पीठ के पीठाधीश्वर हैं, कहां इस जंजाल में फंस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed