{"_id":"13c79f9e0b695ab6149b67d4be24e2cd","slug":"samajwadi-party-starts-sadbhavna-prog","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा टूटने नहीं देगी हिंदू-मुस्लिमों की साझी विरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा टूटने नहीं देगी हिंदू-मुस्लिमों की साझी विरासत
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
Updated Thu, 26 Sep 2013 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक एकता मजबूत करने के लिए समाजवादी पार्टी का सद्भावना एवं एकता अभियान बुधवार से प्रारंभ हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में साइकिल यात्रा, गोष्ठी या जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि सदियों से कायम हिंदू-मुस्लिमों की साझा विरासत को सपा टूटने नहीं देगी।
चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश गंगा-जमुनी संस्कृति का क्षेत्र है। यहां मेल मिलाप को तोड़ने और जाति-संप्रदाय का जहर फैलाने वाली ताकतें लोकसभा चुनाव की आहट के ठीक पहले अपने राजनीतिक स्वार्थ को सधने में लगी हैं।
सपा इस चुनौती का सामना करने के लिए आपसी सौहार्द तथा विश्वास को मजबूत रखना जरूरी मानती है। सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 25 से 30 सितंबर तक ग्राम सभा, वार्डो एवं ब्लॉक स्तर पर विचार गोष्ठी तथा जनसंपर्क का कार्यक्रम बनाया है।
विज्ञापन
इसी क्रम में दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर प्रत्येक जिले में सद्भावना-एकता सभाओं का आयोजन किया जाएगा। चौधरी ने बताया कि बुधवार को सभी जिलों में गांव और वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क एवं गोष्ठियां की।
विज्ञापन
लखनऊ में जिलाध्यक्ष अशोक यादव और महानगर अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान बबलू ने सद्भावना-एकता कार्यक्रम आयोजित किया। फैजाबाद में जिलाध्यक्ष जयशंकर पांडेय, राज्यमंत्री पवन पांडेय और विधायक मित्रसेन यादव की अगुवाई में साइकिल यात्रा निकाली गई।
मुजफ्फरनगर में शहर अध्यक्ष अंसार आढ़ती एवं गौरव स्वरूप ने जनसंपर्क किया। मुरादाबाद में विधायक युसूफ अंसारी, पूर्व मेयर एसटी हसन तथा जिलाध्यक्ष मनमोहन सैनी ने सद्भावना का संदेश दिया।
बरेली में नगर अध्यक्ष फहीम अंसारी, विधायक शहजिल इस्लाम कार्यक्रम में शामिल रहे। मेरठ में राज्यमंत्री शाहिद मंजूर एवं विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि, अलीगढ़ में विधायक जफर आलम एवं जमीर उल्लाह खां ने गोष्ठियां की। अन्य जिलों से भी आयोजनों की सूचना मिली है।