{"_id":"5f6466148ebc3e7496481d2e","slug":"samajwadi-party-representative-group-meets-to-uttar-pradesh-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती अराजकता, बदले की कार्रवाई के खिलाफ सपा ने गवर्नर को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती अराजकता, बदले की कार्रवाई के खिलाफ सपा ने गवर्नर को सौंपा ज्ञापन
Fri, 18 Sep 2020 01:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 18 Sep 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल से मिलकर वापस लौटता सपा का प्रतिनिधिमंडल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के प्रदेश आध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में सपा नेताओमं ने शुक्रवार को राज्यपाल को ज्ञापन देकर प्रदेश में बढ़ती अराजकता और समाजवादी नेताओं पर बदले की भावना से हो रही कार्रवाई से खिलाफ रोष प्रकट करते हुए तत्काल उन पर नियंत्रण किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन देने वालों में नरेश उत्तम के अलावा एमएलसी सुनील सिंह साजन, आनन्द भदौरिया व उदयवीर सिंह शामिल थे। उन्होंने राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि भाजपा सरकार विपक्ष, खासतौर से सपा के प्रति द्वेषपूर्ण व्यवहार कर रही है। संविधान की शपथ के प्रतिकूल उसका आचरण भेदभावपूर्ण है। इससे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। सत्ता संरक्षित अपराधियों के कारनामों से जनता भयभीत है। स्थिति यह है कि निर्दोषों को सताया जा रहा है। फर्जी एनकाउंटर और हिरासत में मौतें हो रही हैं। अपहरण, लूट, हत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सरकार इन पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। महिलाओं, बच्चियों के साथ आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। सरकार फर्जी आंकड़ों से काम चला रही है।
विज्ञापन
सपा नेताओं ने कहा कि सर्वाधिक चिंता का विषय यह है कि सत्तादल के इशारे पर पुलिस का व्यवहार गैर जिम्मेदाराना और संवेदनहीन होता जा रहा है। लोकतंत्र में सत्ता और विपक्ष दोनों की सांविधानिक मान्यता है। लेकिन, प्रदेश की भाजपा सरकार एकाधिकारवादी मानसिकता से काम कर रही है। शांतिपूर्ण, अहिंसात्मक विरोध भी उसे बर्दाश्त नहीं है। बेरोजगारी से परेशानहाल नौजवान जब अपनी मांग उठाते हैं तो उन पर लाठियां बरसती हैं। यह कहां का न्याय है ? उन्होंने कहा कि सपा नेताओं को बदले की भावना से उत्पीड़न का शिकार बनाया जा रहा है। रामपुर के सांसद व पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां और उनके परिवार पर तमाम फर्जी केस लगा दिए गए हैं। उन्होंने मांग की है कि राज्यपाल अपने सांविधानिक दायित्व का निर्वहन करते हुए तत्काल भाजपा सरकार के असंवैधानिक कार्यवाहियों पर रोक लगाए।
विज्ञापन
एनकाउंटर की धमकी:
सपा नेताओं ने ज्ञापन में कहा है कि प्रतापगढ़ की स्थिति और भी गंभीर है। सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने पर सत्तादल के इशारे पर सपा नेताओं के खिलाफ झूठे मामले गढ़े जा रहे हैं। पट्टी की ब्लाक प्रमुख माधुरी यादव के पति सभापति यादव को एनकाउण्टर की धमकी दी जा रही है। उनका जीवन असुरक्षित है। पुलिस से ही उन्हें खतरा है। सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव की फर्जी मुकदमे में गिरफ्तारी के बाद उनके भाई का भी उत्पीड़न हो रहा है। कुंडा नगर पंचायत की चेयरमैन सीमा यादव के पति और पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव को भी पुलिस परेशान कर रही है।