फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party protest on tehseel in Uttar Pradesh.

11 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलों पर धरना देगी समाजवादी पार्टी, गांधी जयंती पर लेंगे संकल्प

Tue, 01 Oct 2019 12:01 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 01 Oct 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party protest on tehseel in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर समाजवादी पार्टी मंगलवार को 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश भर की तहसीलों पर शांतिपूर्वक धरना देकर महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था व आजम खां के उत्पीड़न समेत कई मुद्दे उठाएगी।

विज्ञापन


वहीं, दो अक्तूबर को जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर बापू के प्रिय भजनों, देशभक्ति के गीत, जीवनदर्शन पर चर्चा और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया जाएगा। यहां होने वाले आयोजन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने सोमवार को बताया कि तहसीलों में होने धरनों में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश किया जाएगा। 9 अगस्त को जनसमस्याओं को लेकर जिला मुख्यालयों पर सपा ने शांतिपूर्ण धरना दिया था लेकिन सरकार निष्क्रिय बनी रही। उल्टे, 1 सितंबर से बिजली दरों में भारी वृद्धि कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक सुधार के नाम पर लंबे जुर्माने लगाए जाने लगे, बदले की भावना से आजम खां और उनके परिवार पर फर्जी मुकदमे दर्ज किया जाना जारी है। विकास कार्य बंद हैं। उद्योग-धंधे बंद हो रहे हैं। अल्पसंख्यकों की स्थिति दयनीय है।


शाहजहांपुर में दुष्कर्म पीड़िता न्याय के लिए गुहार लगा रही है और आरोपी को रियायतें दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार इंसाफ  की आवाज को दबा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed