फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party preparing the list of applicants for tickets for UP election.

यूपी चुनाव 2022: डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार को भी चुनाव मैदान में उतारेगी सपा, आवेदन करने वालों की सूची हो रही तैयार

Wed, 29 Sep 2021 10:48 AM IST
ishwar ashish चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 29 Sep 2021 10:48 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने टिकट वितरण के लिए आवेदकों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। बता दें कि सपा में वर्तमान 49 विधायकों को छोड़कर बाकी सीटों पर आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन
Samajwadi Party preparing the list of applicants for tickets for UP election.
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी वकीलों के साथ डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार, सेवानिवृत्त अधिकारी और शिक्षक को भी चुनाव मैदान में उतारेगी। विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए आवेदन करने वालों की सूची तैयार की जा रही है। इसके आधार पर संबंधित क्षेत्र के उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की जाएगी। फिर उनकी सियासी हैसियत का आकलन किया जाएगा। वहीं, जातीय समीकरण में संबंधित क्षेत्र के अन्य उम्मीदवारों से अगर वे ज्यादा सशक्त मिले तो पार्टी उनके नाम पर विचार करेगी।

विज्ञापन


वर्तमान में सपा के 49 विधायक हैं। इन सीटों को छोड़कर अन्य सीटों पर आवेदन मांगे गए हैं। कुछ जगह विधायक होने के बावजूद पार्टी नेताओं ने आवेदन किया है। इसी तरह पार्टी में शामिल होने वाले कई नेताओं ने अगस्त व सितंबर में अध्यक्ष अखिलेश यादव से अनुमति लेकर आवेदन किया है। ऐसे में हर सीट पर आवेदकों की लंबी फेहरिस्त है। करीब 83 सीटों पर 50 से अधिक आवेदक हैं। इसमें ज्यादातर पूर्वांचल की सीटें हैं। आवेदन करने वालों में डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार सहित विभिन्न विधाओं से जुड़े लोग शामिल हैं। ये सभी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों सपा अध्यक्ष ने हरदोई में एलान किया था कि पत्रकारों सहित हर विधा के विशेषज्ञों को पार्टी मौका देगी। भदोही की जनसभा में भी उन्होंने खासतौर से शिक्षकों को मौका देने की बात कही थी। बशर्ते पार्टी की स्क्रीनिंग में वे जिताऊं साबित हों। ऐसे में पार्टी के रणनीतिकारों ने इनकी अलग से सूची तैयार करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नया संदेश देना चाहती है सपा

आमतौर पर चुनाव मैदान में उतरने वाले उच्च शिक्षित तबके में ज्यादातर अधिवक्ता होते हैं। दूसरे स्थान पर प्रशासनिक अधिकारी रहते हैं। सपा के रणनीतिकारों का कहना है कि पार्टी डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार, शिक्षकों सहित अन्य लोगों को मैदान में उतार कर नया संदेश देना चाहती है। इससे संबंधित वर्ग को खुद के साथ जोड़ा जाएगा।

यह भी जताने का प्रयास होगा कि पार्टी से जुड़कर समाजसेवा में लगे रहने वाले हर विधा के लोगों को पार्टी किसी न किसी रूप में मौका जरूर देती है। अभी तक ज्यादातर पार्टियां अलग-अलग विधाओं के लोगों को विधान परिषद में चुनती रही है, लेकिन सपा इस चुनाव में कुछ नया प्रयोग करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed