फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party MP Awadhesh Prasad says This is an attack on our sovereignty

भारत पर अमेरिकी टैरिफ लागू: सपा सांसद बोले, ये हमारी संप्रभुता पर हमला... अर्थव्यवस्था पर नहीं होगा असर

Wed, 27 Aug 2025 12:35 PM IST
ishwar ashish एएनआई, अयोध्या
एएनआई, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Aug 2025 12:35 PM IST
सार

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि अमेरिका का भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाना हमारे देश की संप्रभुता पर सीधा हमला है। सरकार को संसद में इस विषय पर निंदा प्रस्ताव लाना चाहिए था।

विज्ञापन
Samajwadi Party MP Awadhesh Prasad says This is an attack on our sovereignty
अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेरिका की ओर से भारत पर लगाया गया अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ आज यानी 27 अगस्त से लागू हो गया है। इस फैसले से भारत से अमेरिका निर्यात किए जाने वाले माल पर लगने वाला कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया है। अमेरिका के इस निर्णय पर अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह भारत की संप्रभुता पर हमला है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि भारत पूरी तरह सक्षम है। टैरिफ चाहे 50 फीसदी हो या 100 फीसदी भारत की अर्थव्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत सरकार को ट्रंप की बयानबाजी को लेकर संसद में निंदा प्रस्ताव लाना चाहिए था। अच्छा होता कि सरकार ट्रंप को चेतावनी देती पर पता नहीं क्यों सरकार ने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि इस निर्णय से भारत के प्रतिस्पर्धियों की स्थिति कम टैरिफ के कारण अमेरिकी बाजार में बेहतर होगी। इस चुनौती से निपटने के लिए मोदी सरकार को बड़े स्तर पर प्रयास करने होंगे, अन्यथा न सिर्फ देश की जीडीपी पर असर पड़ेगा, बल्कि भारत को वैश्विक विनिर्माण हब बनाने का लक्ष्य भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed