फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi Party leaders protest in Amethi.

अखिलेश यादव पर मुकदमा दर्ज होने से भड़के सपाई, जिलाधिकारी को सौंपा 11 सूत्रीय मांग पत्र

Wed, 17 Mar 2021 05:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 Mar 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
samajwadi Party leaders protest in Amethi.
प्रदर्शन करते सपाई। - फोटो : अमर उजाला

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सुरक्षा में चूक व उन्हीं पर केस दर्ज होने से खफा सपाई बुधवार को सड़क पर उतर आए। शहर में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया।

विज्ञापन


पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ रही कीमत व घटते रोजगार के अलावा अखिलेश पर केस दर्ज होने से सपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। बुधवार को शहर स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
विज्ञापन


बैठक समाप्त होने के बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश कुमार को दिया। ज्ञापन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुराबाद दौरे के समय हुई सुरक्षा में चूक की जांच कर कार्रवाई करने के साथ दर्ज केस वापस लेने, जेड श्रेणी की सुक्षा देने, कानून व्यवस्था बेहतर बनाने, पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमत वापस लेकर कीमतों को नियंत्रित करने, कृषि कानून वापस लेने, क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाते हुए फसल समर्थन मूल्य पर ही किसानों की खरीद करने, बेरोजगारों को रोजगार देने, रोजगार नहीं मिलने तथा बेरोजगारी भत्ता देने तथा निराश्रित महिलाओं व बुजुर्गों को पेंशन तथा छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओ ने मांगें पूरी नहीं होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर पार्टी कोषाध्यक्ष जैनुल हसन, अरशद खां, अवधेश त्रिपाठी, छेदीलाल यादव, गिरीश यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, रामकेवल यादव, जय प्रताप सिंह यादव व गुंजन सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed