फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party leader Beni Prasad Verma passes away.

समाजवादी पार्टी नेता व राज्यसभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा का लंबी बीमारी के बाद निधन

Fri, 27 Mar 2020 07:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 27 Mar 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party leader Beni Prasad Verma passes away.
बेनी प्रसाद वर्मा। - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के नेता व राज्यसभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा का लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। बेनी प्रसाद वर्मा समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य थे और उनकी गिनती दिग्गज नेताओं में होती थी।

विज्ञापन


वह बहराइच के कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रह चुके थे। उन्होंने समाजवादी क्रांति दल का भी गठन किया था। बेनी प्रसाद वर्मा का लखनऊ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। समाजवादी पार्टी ने आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी। उनकी मौत से सपा में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर बेनी प्रसाद वर्मा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, 'समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा जी ' बेनी बाबू जी ' का निधन अत्यंत दुःखद! परिजनों के प्रति गहरी संवेदना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

2009 में सपा छोड़ कांग्रेस में हुए थे शामिल

बेनी प्रसाद वर्मा ने 2009 में समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थामा और 2009 के लोकसभा चुनाव में गोंडा से सांसद बनकर वह यूपीए-2 सरकार के दौरान इस्पात मंत्री भी रहे। 2016 में वह फिर से समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। 

बेनी प्रसाद वर्मा मुलायम सिंह यादव के करीबी और उनके संघर्ष के साथी थे

बेनी प्रसाद वर्मा मुलायम सिंह यादव के करीबी और उनके संघर्ष के साथी थे। 1996 में वह राष्ट्रीय मोर्चा-वाम मोर्चा की एचडी देवगौड़ा की सरकार में संचार मंत्री थे। इसके अलावा उन्हें संसदीय कार्य मंत्री की भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वह यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed