{"_id":"638c22a64ca6d86ed37fd7fd","slug":"samajwadi-party-group-meets-to-nirvachan-ayog-to-request-to-remove-many-officers-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bypoll: सपा ने रामपुर के एसपी सहित कई पुलिस अधिकारियों को हटाने की मांग की, आयोग को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bypoll: सपा ने रामपुर के एसपी सहित कई पुलिस अधिकारियों को हटाने की मांग की, आयोग को सौंपा ज्ञापन
Sun, 04 Dec 2022 07:36 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 04 Dec 2022 07:36 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी ने रामपुर के पुलिस अधीक्षक सहित कई पुलिस अधिकारियों को हटाने की मांग को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और कहा कि इन अफसरों को तत्काल जिले से बाहर तैनाती दी जाए।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपते राजेंद्र चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा ने रविवार को मतदान रोकने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त को संबोधित ज्ञापन मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा। सपा प्रतिनिधि मंडल ने सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। बल प्रयोग और हिरासत में लेकर मतदान से रोकने की साजिश की जा रही है। मांग की कि पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों की बहुलता वाले क्षेत्रों के मतदान स्थलों (बूथों) को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेणी से मुक्त कर दिया जाए।
विज्ञापन
सभी मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग कालिंग चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी और मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराया जाए, जिससे कि मतदान के समय मतदेय स्थलों पर होने वाली घटनाओं और गड़बड़ियों की जानकारी उन्हें भी प्राप्त हो सके। इस दौरान विपक्षी दलों के नेताओं एवं सपा नेताओं व कार्यकर्ताओँ के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर भी नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश से ज्यादा शिवपाल और आजम की साख दांव पर, दोनों के सामने पाने से ज्यादा खोने का संकट
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, वरिष्ठ नेता केके श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चंद्र व राधेश्याम सिंह ने शनिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर चुनाव की स्थिति से अवगत कराया। मुख्य चुनाव आयुक्त को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि रामपुर विधानसभा उपचुनाव में पुलिस अधीक्षक अशोक शुक्ला, सीओ सिटी अनुज पहलवान, कोतवाली प्रभारी गजेंद्र त्यागी, थानाध्यक्ष सुरेंद्र पचौरी को तत्काल प्रभाव से रामपुर जिले से बाहर स्थानांतरित किया जाए।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के विपरीत व मानक के विरुद्ध लगाए गए अत्यधिक अर्धसैनिक व पुलिस बल को भी जिले से बाहर किया जाए। सपा ने मांग है कि मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में शत प्रतिशत मतदाता पर्ची बांटी जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा फर्जी आधार कार्ड के जरिए भी मतदान कराने की साजिश रची जा रही है। इस पर भी अंकुश लगाया जाए।