{"_id":"616eb3d012a902121f525197","slug":"samajwadi-party-declares-the-state-executive-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: सपा ने 72 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी घोषित की, सभी वर्गों को दिया प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: सपा ने 72 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी घोषित की, सभी वर्गों को दिया प्रतिनिधित्व
Tue, 19 Oct 2021 05:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Oct 2021 05:32 PM IST
सार
सपा ने मंगलवार को राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा कर दी है। इस टीम में 24 सचिव व 40 सदस्य नामित किये गए हैं।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद मंगलवार को 72 सदस्यीय उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन
राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित डॉ. फिदा हुसैन अंसारी, जयशंकर पाण्डेय तथा जगपाल दास गुर्जर को उपाध्यक्ष, राजकुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष, राज नारायण बिंद को प्रमुख महासचिव तथा श्यामलाल पाल एवं पूर्व मंत्री तिलक चंद्र अहिरवार को महासचिव नामित किया गया है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में 24 सचिव, 40 सदस्य नामित किये गए है। कार्यकारिणी में समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
विज्ञापन