फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party declared the candidates for Nagar Nikay Election 2023.

नगर निकाय चुनाव 2023: सपा ने मुरादाबाद व झांसी के लिए घोषित किए मेयर पद के प्रत्याशी

Sun, 16 Apr 2023 08:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 Apr 2023 08:27 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने रविवार को मुरादाबाद व झांसी के मेयर पद के प्रत्याशियों के साथ ही कई नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के प्रत्याशियों की घोषणा की है।

विज्ञापन
Samajwadi Party declared the candidates for Nagar Nikay Election 2023.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सपा ने मुरादाबाद से रईश उद्दीन को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। पार्टी की ओर से अब तक 16 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है। इसी तरह नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए बलिया से लक्ष्मण गुप्ता, फतेहपुर से राजकुमार मौर्य, कुंदरकी से शमीना खातून, कन्नौज से याशमीन, हरदोई से रामजान गुप्ता, शाहजहांपुर से अर्चना राजपूत, रायबरेली से पारस सोनकर, लहरपुर से कैशर जहां, मैनपुरी से सुमन को उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव के जरिए लोस चुनाव में संदेश देने की कोशिश: महापौरों और अध्यक्षों से तय होगा सियासी दलों का कद
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - क्षेत्रीय दलों की चली तो यूपी में सिर्फ चार सीटों पर लड़ सकेगी कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी, मुरादाबाद व संभल के जिलाध्यक्ष घोषित
सपा ने वाराणसी का जिलाध्यक्ष सुजीत यादव को बनाया है। मुरादाबाद का जिलाध्यक्ष डीपी यादव और महानगर अध्यक्ष इकबाल हुसैन को बनाया है। प्रयागराज का महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन और महासचिव रवींद्र यादव को बनाया गया है। इसी तरह संभल जिलाध्यक्ष पद पर असगर अली को जिम्मेदारी दी है। इससे पहले यहां से फिरोज खां के नाम की घोषणा की गई थी, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इसे संशोधित कर दिया है। अब फिरोज खां को नगर निकाय चुनाव संचालन प्रभारी बनाया गया है।


सपा ने जनपद मैनपुरी के लिए ये प्रत्याशी घोषित किए: 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed