फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party declared its five candidates for vidhan parishad snatak nirvachan kshetra.

सपा ने लखनऊ स्नातक सीट से राम सिंह राणा को बनाया प्रत्याशी, घोषित किए पांच प्रत्याशी

Sat, 07 Sep 2019 11:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 07 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party declared its five candidates for vidhan parishad snatak nirvachan kshetra.
- फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी ने शनिवार को विधान परिषद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पांच उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से युवा नेता राम सिंह राणा को टिकट दिया है। आगरा से मौजूदा विधान परिषद सदस्य डॉ. असीम यादव को फिर मैदान में उतारा है।

विज्ञापन


प्रदेश में विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आठ-आठ विधान परिषद सदस्य चुने जाते हैं। इन 16 एमएलसी में 11 का कार्यकाल 6 मई 2020 को पूरा हो रहा है। इनमें पांच एमएलसी स्नातक क्षेत्र के हैं। इन पांचों विधान परिषद सदस्यों के लिए अप्रैल 2020 में चुनाव कराए की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


जिन पांच स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में अगले साल चुनाव प्रस्तावित हैं, उनमें वाराणसी, इलाहाबाद-झांसी, आगरा-अलीगढ़, लखनऊ और मेरठ शामिल हैं। स्नातक क्षेत्र की इन पांच सीटों में दो भाजपा, एक सपा, एक निर्दलीय और एक शिक्षक दल के पास है। प्रमुख राजनीतिक दलों ने स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीरता से लड़ने का दिया संकेत

सपा ने भी स्नातक क्षेत्र की सीटों पर उम्मीदवार उताकर इन चुनावों को गंभीरता से लड़ने का संकेत दिया है। सपा ने लखनऊ स्नातक क्षेत्र से लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व महामंत्री राम सिंह राणा को प्रत्याशी बनाया है। राणा कई सालों से सपा के युुवा संगठनों से जुड़े हुए हैं। इलाहाबाद-झांसी से डॉ. मान सिंह, वाराणसी से आशुतोष सिन्हा और मेरठ स्नातक क्षेत्र से शमशाद अहमद मलिक को उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed