{"_id":"61fba9fc778f0e40943cf479","slug":"samajwadi-party-complains-about-cm-yogi-adityanath-says-his-language-is-undemocratic","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: सपा ने चुनाव आयोग से की मुख्यमंत्री योगी की शिकायत, कहा- उनकी भाजपा अलोकतांत्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: सपा ने चुनाव आयोग से की मुख्यमंत्री योगी की शिकायत, कहा- उनकी भाजपा अलोकतांत्रिक
Thu, 03 Feb 2022 07:36 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 03 Feb 2022 07:36 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शिकायत की है। इसमें लिखा है कि मुख्यमंत्री जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं उस पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रयोग की जा रही भाषा को लेकर सवाल उठाए हैं और इसकी शिकायत केंद्रीय चुनाव आयोग से करते हुए तत्काल इस पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
सपा ने आयोग को भेजे गए पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री योगी जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। वह मर्यादित, संयमित और भद्र की श्रेणी में नहीं आती है।
खासकर मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से तो मर्यादाविहीन भाषा व्यवहार की उम्मीद कतई नहीं की जाती है। अत: प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए इस संबंध में संज्ञान लें और निर्देश जारी करें।
विज्ञापन