{"_id":"66e28fc7adf5109b8303a57d","slug":"samajwadi-party-chief-akhilesh-yadav-addressed-media-in-lucknow-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव बोले- मंगेश को घर से उठाकर हत्या की गई, भाजपा ने प्रदेश को फेक एनकाउंटर की राजधानी बना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव बोले- मंगेश को घर से उठाकर हत्या की गई, भाजपा ने प्रदेश को फेक एनकाउंटर की राजधानी बना दिया
Thu, 12 Sep 2024 01:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:26 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने यूपी को फर्जी एनकाउंटर की राजधानी बना दिया है। मंगेश यादव को घर से उठाकर मारा गया था। एनकाउंटर के समय पुलिस अधिकारी चप्पल में था।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने यूपी को फर्जी एनकाउंटर की राजधानी बना दिया है। सुल्तानपुर डकैती कांड में मंगेश यादव को घर से उठाकर मार दिया गया। मंगेश की हत्या की गई है। एनकाउंटर के समय जो पुलिसकर्मी था वो चप्पल में था। यूपी में झूठे एनकाउंटर हो रहे हैं। अभी तक एनकाउंटर में सबसे ज्यादा पीडीए के लोग मारे गए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मठाधीश और माफिया में ज्यादा फर्क नहीं होता है।
अयोध्या में भाजपा ने जमीनों की लूट की, हम विश्वस्तर का शहर बनाएंगे
अखिलेश यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने अयोध्या में जमीनों की लूट की है। इसमें अधिकारी भी शामिल हैं। गरीबों की जमीन सस्ते दामों पर ली और फिर सर्किल रेट बढ़ा दिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या को विश्वस्तर का शहर बनाया जाना चाहिए। इसके लिए दिमाग लगता है। जब हमारी सरकार आएगी तो अयोध्या को विश्वस्तर का शहर बनाएंगे। गरीबों को अगर सर्किल रेट बढ़ाकर दाम देना पड़ेगा तो देंगे।
समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सपा नेता पवन पांडेय ने अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी है। भाजपा नेताओं ने अयोध्या में सेना की जमीन कब्जा ली है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में जमीन कब्जाने का काम भाजपा नेता, सरकार और अधिकारी मिलकर कर रहे हैं।
विज्ञापन
सपा नेता ने आरोप लगाया कि विकास की परियोजनाओं के बहाने गरीबों की जमीन को लूटा जा रहा है। कालाबाजारी की जा रही है। उन्होंने रजिस्ट्री के कागज मीडिया में भी दिखाए और अखिलेश यादव को सौंपे।
लोगों को हाथ-पांव बांधकर गोली मारकर घायल किया जा रहा है
यूपी विधानसभा में नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने योगी सरकार पर फर्जी एनकाउंटर करवाने के आरोप लगाए। कहा कि कुछ लोगों को पकड़कर हाथ-पांव बांध दिए जाते हैं और गोली मारकर घायल कर दिया जाता है। इस तरह एनकाउंटर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट और डकैती की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रदेश में अपराध बेलगाम हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन