फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi houses are alot after vidhansabha election

चुनावों से पहले नहीं मिल सकेंगे 10 हजार सस्ते घर

Mon, 16 Nov 2015 05:09 PM IST
Updated Mon, 16 Nov 2015 05:09 PM IST
विज्ञापन
samajwadi houses are alot after vidhansabha election

एलडीए अगले साल 10 हजार समाजवादी आवासों के निर्माण की तैयारी की है। इन मकानों के निर्माण कार्य पूरा होने में दो से ढाई साल लगेंगे। ऐसे में देर से शुरू हुई एलडीए की इस कवायद से विधानसभा चुनाव से पहले आवंटियों को समाजवादी आवास मिलना मुश्किल नजर आ रहा है।

विज्ञापन


अलबत्ता एलडीए की ओर से इसमें तेजी दिखाई जा रही है। इसके लिए जमीन की तलाश पूरी हो गई है। अब लेआउट प्लान भी शुरू कर दिया गया है।

ये फ्लैट 400 से 650 वर्ग फीट के होंगे और इनकी कीमत 15 से 25 लाख रुपये के बीच होगी। एलडीए के मुख्य अभियंता और अधिशासी अभियंता स्तर पर नवंबर में ही इस संबंध में प्लानिंग पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद में दिसंबर से इसको अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू हो जाएगी। हालांकि इन मकानों का निर्माण पूरा होने में दो से ढाई साल लगेंगे।

एलडीए पर बढ़ा लॉ‌न्चिंग का दबाव

samajwadi houses are alot after vidhansabha election

समाजवादी आवासीय योजना की शुरुआत इसी साल एलडीए ने की है। इसके तहत अभी तक कोई भी स्कीम लॉन्च नहीं की है। जबकि, आवास विकास परिषद राजधानी में ही 10 हजार आवास लॉन्च कर चुका है। ऐसे में प्राधिकरण पर अब योजना की लॉन्चिंग का दबाव बढ़ता जा रहा है।

प्राधिकरण के पास सबसे अधिक जमीन बसंतकुंज योजना में उपलब्ध है। यही नहीं मोहान रोड और प्रबंध नगर योजना के तहत भविष्य में अर्जन होने की दशा में समाजवादी आवासों का निर्माण किया जाएगा। एलडीए के मुख्य अभियंता ओपी मिश्र को ये सारी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वे फिलहाल लेआउट बनवा रहे हैं। इसके अलावा टेंडर ड्राफ्ट कुल खर्च और उससे निकलने वाला धन, इन सारे मुद्दों को फाइनल होने के बाद योजना की लॉन्चिंग की जाएगी।

600 फ्लैटों का पंजीकरण 18 से

कुर्सी रोड की सरगम, अलीगंज की सेक्टर सी एस और प्रियदर्शनी कॉलोनी की सोपान एन्क्लेव आवासीय योजनाओं में करीब 600 फ्लैट की योजना खुली है। इसका पंजीकरण 18 नवंबर से शुरू होगा। 400 वर्ग फीट से 1200 वर्ग फीट के इन फ्लैटों की कीमत 24 लाख से शुरू हो रही है।

इन योजनाओं को लॉन्च करने की घोषणा बहुत पहले ही प्राधिकरण ने कर दी थी। सरगम और सोपान में फ्लैट रिक्त हैं। जबकि, सेक्टर सीएस योजना नई है। अच्छी बात ये है कि इन तीनों ही आवासीय योजनाओं में फ्लैटों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed