{"_id":"683cb88c425d5ded21029b07","slug":"salute-to-guru-arjan-dev-awards-to-meritorious-students-lucknow-news-c-13-1-lko1022-1231684-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गुरु अर्जन देव को नमन, मेधावियों को पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गुरु अर्जन देव को नमन, मेधावियों को पुरस्कार
विज्ञापन
लखनऊ। केंद्रीय सिंह सभा गुरुद्वारा आलमबाग में गुरु अर्जन देव जी का शहीदी पर्व मनाया गया। इस दौरान कीर्तन समागम में गुरु की शहादत को नमन किया गया। श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर के जत्थेदार कुलदीप सिंह गडगज ने इस अवसर पर मेधावियों को सम्मानित किया और छात्रवृत्ति भी दी।
मेधावियों में जसलीन कौर को सिमरन अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्हें एक स्कूटी पुरस्कार के रूप में दी गई। वहीं जसलीन कौर व तरन कौर को कीर्तन अवॉर्ड के साथ लैपटॉप भेंट किए गए। अगम सिंह व कंवलजीत सिंह को छह साल तक की शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप दी गई। उन्नाव के नवाबगंज में बने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कैंपस की ओर से जसलीन कौर को बीसीए करने के लिए चार साल तक सौ फीसदी स्कॉलरशिप प्रदान की गई।
इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी, रायबरेली में पायलट ट्रेनिंग कर रहे ऐकम जोत सिंह को दूसरे सेमेस्टर की पढ़ाई के लिए एक लाख रुपये दिए गए। गुरद्वारा आलमबाग के अध्यक्ष निर्मल सिंह ने बताया कि गुरमति कैंप का उद्घाटन व साहिबजादा पार्क में पौधरोपण भी किया गया। उन्होंने बताया कि पंथ को लेकर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा के साथ ही पीलीभीत में सिखों को ईसाई बनाए जाने का मुद्दा भी उठा।
विज्ञापन
मुख्य सेवादार व समाजसेवी सम्मानित
मीडिया प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि भूपिंदर सिंह तलवार, मंजीत सिंह तलवार, संदीप सिंह आनंद , मंदीप सिंह बजाज, गुरजीत सिंह छाबड़ा, दमन सिंह सेठी, बलजीत सिंह टोनी, रतपाल सिंह गोल्डी, हरविंदर सिंह लार्ड, सतविंदर सिंह, इंदरप्रीत सिंह, रंजीत सिंह अरोड़ा, सतनाम सिंह सेठी, सर्वजीत सिंह वालिया, राजेंद्र सिंह जिंदर, हरमिंदर सिंह मिंदी, सर्वजीत सिंह, परमजीत सिंह, राजेंद्र सिंह राजू, गुरचरन सिंह राजा व प्रदेश भर से आए प्रबंधक कमेटियों के मुख्य सेवादारों व समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।