{"_id":"67c4aaa63610a42152080894","slug":"saloni-became-a-smile-after-marrying-a-hindu-youth-raebareli-news-c-101-1-slp1006-128531-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हिंदू युवक से विवाह कर मुस्कान बन गई सलोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हिंदू युवक से विवाह कर मुस्कान बन गई सलोनी
Mon, 03 Mar 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के अलीनगर मोहल्ले की मुस्कान का लंबे समय से पूरे धनऊ के मनीष प्रजापति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले महीने दोनों ने आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया था। शादी के बाद मुस्कान ने अपना नाम बदल कर सलोनी रख लिया और मनीष साथ लेकर मुरादाबाद चले गई।
उधर, युवती के पिता ने 19 फरवरी 2025 को थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार को दोनों कोतवाली में हाजिर हुए और पुलिस को बताया कि दोनों ने मर्जी से विवाह कर लिया। इस विवाह को लेकर युवती के परिजनों ने विरोध जताया है। मामले में मुस्कान का कहना है कि अब वह सलोनी प्रजापति के नए नाम के साथ नई जिंदगी शुरू कर चुकी है।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवती के परिवारजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज थी। दोनों बालिग हैं, स्वेच्छा से दोनों ने विवाह कर लिया है। युवती के पिता को कोतवाली बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आए।