फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   salon owner distressed by debt commits suicide by jumping into canal In Lucknow

Lucknow News: सैलून संचालक ने नहर में कूदकर दे दी जान, घरवाले बोले- कर्ज से परेशान होकर उठाया कदम

Thu, 04 Jun 2026 08:23 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 08:23 PM IST
सार

राजधानी में सैलून संचालक ने नहर में कूदकर जान दे दी। घरवालों ने कहा कि कर्ज से परेशान होकर बेटे ने ऐसा कदम उठाया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
salon owner distressed by debt commits suicide by jumping into canal In Lucknow
सुसाइड (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में नाका के आर्यनगर निवासी सैलून संचालक पवन कुमार शर्मा (29) ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बीबीडी स्थित इंदिरा नहर में कूदकर जान दे दी। उनका शव बृहस्पतिवार दोपहर किसान पथ के पास नहर में उतराता मिला।

विज्ञापन


पवन मूलरूप से रायबरेली के लालगंज के रहने वाले थे। वह ऐशबाग इलाके में सैलून चलाते थे। उनके पिता प्रकाश शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर पवन घर से निकले थे। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने संपर्क किया तो फोन बंद मिला। नहर में मिले शव के पास मौजूद मोबाइल की मदद से पुलिस ने पहचान कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि पवन ने कर्ज ले रखा था और मानसिक रूप से परेशान थे। इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया। परिवार में पत्नी निधि और पांच माह की बेटी हैं। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह ने बताया कि परिजनों ने न तो कोई तहरीर दी है। न ही किसी पर कोई आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed