{"_id":"68383c890cb3368c5d0c2870","slug":"sales-girl-along-with-her-accomplices-is-accused-of-stealing-gold-jewellery-from-showroom-in-lucknow-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सेल्स गर्ल ने साथियों संग मिलकर शोरूम से पार किए सोने के जेवर, आरोपी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सेल्स गर्ल ने साथियों संग मिलकर शोरूम से पार किए सोने के जेवर, आरोपी पर केस दर्ज
Thu, 29 May 2025 04:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 May 2025 04:23 PM IST
सार
लखनऊ में सेल्स गर्ल ने साथियों संग मिलकर शोरूम से सोने के जेवर पार कर दिए। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है। घटना मानकनगर स्थित श्री बद्री सर्राफ शोरूम की है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में श्री बद्री सर्राफ शोरूम के मालिक प्रणय केसरवानी ने तालकटोरा के राजाजीपुरम में रहने वाली महिला कर्मचारी शिवानी सोनी पर साथियों संग सोने के जेवर चुराने का आरोप लगाया है। मामले में मानक नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
प्रणय के मुताबिक, शिवानी काफी समय से उनके शोरूम पर काम कर रही थी। 10 मई को शाम 5 बजे शिवानी ने शोरूम में लगे एक सीसीटीवी को बंद कर दिया। फिर अपने साथियों के साथ काउंटर में रखे डिब्बे से सोने के कंगन और लॉकेट चुरा लिया। इतना ही नहीं अगले दिन से उसने बिना बताए नौकरी भी छोड़ दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा के लिए राम दरबार की मृर्तियां तैयार... मूर्तिकार सत्यनारायण बोले - खास पत्थरों से किया गया है निर्माण
विज्ञापन
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले शोरूम में आए ग्राहक को दिखाने के लिए जब डिब्बा खोला तो पता चला कि उसमें नकली कंगन रखे थे। यह देखकर वह दंग रह गए। सीसीटीवी फुटेज में शिवानी 10 मई का एक कैमरा बंद करते नजर आई। सराफ ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि फुटेज के जरिये आरोपी की तलाश की जा रही है।