फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sale of 12 medicines stopped, notice issued to 18

Lucknow News: 12 दवाओं की बिक्री रोकी, 18 को नोटिस

Thu, 08 Feb 2024 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 08 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Sale of 12 medicines stopped, notice issued to 18
रायबरेली। अल्कोहल युक्त दवाओं की जांच के लिए बुधवार से औषधि व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम की छापेमारी शुरू हो गई। सलोन क्षेत्र में छह मेडिकल स्टोर में छापा मारा गया।
विज्ञापन


वहां 12 दवाओं की बिक्री प्रतिबंधित करते हुए चार संदिग्ध दवाओं के नमूने भरे गए। जांच के दौरान दवा की दुकानों में टिंचर व अल्कोहल युक्त औषधियां बरामद नहीं हुईं। 14 मेडिकल स्टोर के संचालक दुकानें बंद करके भाग गए। 18 मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


शासन की मंशा पर डीएम ने छापामार टीमें गठित की हैं। बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह, सलोन के आबकारी निरीक्षक रूपेंद्र निर्मल और पुलिस की संयुक्त टीम ने सलोन क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों में छापामारी की। रवि मेडिकल स्टोर से एक दवा का नमूना भरने के साथ तीन दवाओं की बिक्री रोक दी। कौशल मेडिकल स्टोर में तीन दवाओं की बिक्री रोकते हुए एक दवा का नमूना भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रगति मेडिकल स्टोर करहिया में तीन दवाओं की बिक्री रोकी गई। कृष्णा मेडिकल स्टोर सलोन में दो दवाओं के नमूने भरने के साथ तीन दवाओं की बिक्री रोकी गई। विजय फार्मा व गुप्ता मेडिकल स्टोर का भी निरीक्षण किया गया। किसी भी दुकान पर टिंचर व अल्कोहल युक्त दवाएं बरामद नहीं हुईं। प्रगति मेडिकल स्टोर से फिजीशियन सैंपल बरामद किए गए।
टीम के पहुंचते ही सलोन और करहिया क्षेत्र में दवा विक्रेताओं में अफरातफरी मच गई। गौरव मेडिकल स्टोर, दीप मेडिकल स्टोर, आस्तीक मेडिकल स्टोर, अमित मेडिकल स्टोर, नवीन मेडिकल स्टोर, मिश्रा मेडिकल स्टोर, प्रकाश मेडिकल स्टोर, जनता मेडिकल स्टोर समेत 14 मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद करके भाग गए।

ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दुकानें बंद करके भागे 14 मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस दिया गया है। इसके अलावा कौशल, प्रगति, कृष्णा व रवि मेडिकल स्टोर के संचालकों को भी खामियां मिलने पर नोटिस दी गई है। दुकानों पर टिंचर व अल्कोहल युक्त दवाएं नहीं मिलीं। अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed