{"_id":"5d951e328ebc3e014e280763","slug":"salary-of-thirty-four-thousand-contractual-workers-of-transport-department-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम के 34,053 संविदा कर्मियों का वेतन बढ़ा, गांधी जंयती पर दिया गया तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगम के 34,053 संविदा कर्मियों का वेतन बढ़ा, गांधी जंयती पर दिया गया तोहफा
Thu, 03 Oct 2019 03:31 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 03 Oct 2019 03:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : www.pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम ने गांधी जयंती के अवसर पर 34,053 संविदा कर्मियों को बढ़े हुए वेतन का तोहफा दिया है। वेतन बढ़ाने के लिए प्रति किमी देय रेट में 14 से 25 पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी की गई है। बढ़े हुए देय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इस बढ़ोतरी से परिवहन निगम पर हर माह 1.63 करोड़ रुपये का आर्थिक बोझ आएगा।
विज्ञापन
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर के मुताबिक परिवहन मंत्री अशोक कटारिया एवं निदेशक मंडल के आदेश पर उपनगरीय डिपो के जो चालक एवं परिचालक अब तक 1.81 रुपये प्रति किमी के रेट से देय पा रहे थे, वह एक अक्टूबर से 2.06 रुपये प्रति किमी के रेट से देय पाएंगे।
विज्ञापन
इनके देयों में 25 पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी की गई। जबकि अन्य चालक एवं परिचालक जो 1.36 रुपये प्रति किमी के रेट से देय पाते थे, उनका रेट 1.50 रुपये प्रति किमी कर दिया गया है। इनके देयों में 14 पैसा प्रति किमी की बढ़त हुई। इससे 14,755 चालक एवं 19,298 परिचालक लाभान्वित होंगे। निगम को बढ़ा वेतन देने के लिए सालाना 19.53 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
ईपीएफ अंशदान भी बढ़ा
परिवहन निगम ने चालकों एवं परिचालकों को दिए जाने वाले ईपीएफ अंशदान को भी बढ़ाया है। इसके लिए चालकों एवं परिचालकों के बेसिक वेतन दर जो 50 पैसा प्रति किमी थी उसको बढ़ाकर एक रुपये प्रति किमी कर दिया गया। इससे चालकों एवं परिचालकों का पहले से अधिक ईपीएफ कटेगा और उतना ही अंशदान निगम भी करेगा।