फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Salary of employees who did not upload the orders of Information Commission in UP stopped

UP News: सूचना आयोग के आदेशों को अपलोड नहीं करने वाले कर्मचारियों का वेतन रुका, आगे और हो सकती कार्रवाई

Sun, 19 Jan 2025 10:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Jan 2025 10:16 PM IST
सार

सूचना आयोग के आदेशों को अपलोड नहीं करने वाले कर्मचारियों का वेतन रोका गया है। मार्च 2024 से नवंबर 2024 तक के 8158 आदेशों को एक सप्ताह में अपलोड करने का आदेश था। अपलोड करने के लिए लंबित आदेशों में 20 प्रतिशत अब तक अपलोड न होने से कार्रवाई हुई। 

विज्ञापन
Salary of employees who did not upload the orders of Information Commission in UP stopped
राज्य सूचना आयोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी के लखनऊ में राज्य सूचना आयोग में सुनवाई के बाद हुए आदेशों को अपलोड करने में कोताही करने वाले कर्मचारियों पर आयोग के सचिव अभय सिंह ने कार्रवाई करते हुए उनका वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। उन्होंने 27 दिसंबर को मार्च 2024 से नवंबर 2024 तक के 8158 आदेशों को एक सप्ताह में अपलोड करने का आदेश दिया था। 

विज्ञापन


आदेश के अनुपालन में 80 प्रतिशत तक लंबित आदेशों को अपलोड कर दिया गया लेकिन 20 प्रतिशत आदेश अभी तक नहीं अपलोड किए जा सके हैं। सचिव ने अपने आदेश में कहा है कि बचे हुए आदेशों को अपलोड करने में लापरवाही उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना भी है। 
विज्ञापन


इस मामले में दोषी कर्मचारियों पर आयोग अन्य कार्रवाई भी कर सकता है। सूचना आयोग के आदेश अपलोड न होने से याचिकाकर्ता और संबंधित व्यक्तियों को परेशानी हो रही है। कई मामलों में अन्य जिलों से आए लोगों को आदेश की जानकारी नहीं मिल पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed