फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   salary issues of workers in sarv shiksha abhiyan

कर्मचारियों के भुगतान में नहीं चलेगी देरी

Mon, 29 Jul 2013 11:47 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 29 Jul 2013 11:47 AM IST
विज्ञापन
salary issues of workers in sarv shiksha abhiyan

सर्व शिक्षा अभियान के तहत लगे कर्मियों के भुगतान में अब देरी नहीं

विज्ञापन
चलेगी। सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय ने जिलेवार इन कर्मियों के भुगतान का पैसा भेज दिया है।

परियोजना निदेशक अमृता सोनी ने इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इन कर्मचारियों का समय से भुगतान कराया जाए और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी।

सर्व शिक्षा अभियान के तहत बेसिक शिक्षा के कामों को करने के लिए कार्यदायी संस्था के माध्यम से कर्मचारियों को रखा गया है। इसमें प्रदेश में डाटा इंट्री ऑपरेटर 880, सहायक लेखाकार 880, इंटिनरेट टीचर (विशेष शिक्षक) 1787 और फीजियोथेरेपिस्ट 63 हैं।

जिलेवार इन कर्मियों को कार्यदायी संस्था के माध्यम से रखा गया है। डाटा इंट्री ऑपरेटर और सहायक लेखाकार ब्लॉकों के सारे काम निपटाते हैं। इनके सहारे ब्लॉक संसाधन केंद्रों की कार्यप्रणाली चल रही है।

इसके बाद भी बेसिक शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही से इन्हें समय से वेतन नहीं मिल पाता है। स्थिति यह है कि कई-कई महीनों तक इनका भुगतान रुका रहता है।

सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय ने वित्तीय वर्ष 2013-14 के लिए डाटा इंट्री ऑपरेटरों के मानदेय के लिए 15.31 करोड़, सहायक लेखाकार के लिए 15.84 करोड़, इंटिनरेट टीचर के लिए 19.65 करोड़ और फीजियोथेरेपिस्ट के लिए 62.37 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।

इसके बाद भी समय से मानदेय न मिलने की शिकायत पर संबंधित बीएसए के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed