{"_id":"5875b92b4f1c1b577fba9582","slug":"sakshi-maharaj-replies-to-ec-to-send-notice-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, साक्षी बोले-अंग्रेजी नहीं आती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, साक्षी बोले-अंग्रेजी नहीं आती
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 11 Jan 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
साक्षी महाराज
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती जनसंख्या को लेकर विवादित बयान देने वाले उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। नोटिस पर साक्षी ने कहा कि उन्हें अंग्रेजी नहीं आती।
विज्ञापन
आयोग ने अंग्रेजी में नोटिस भेजा है। हिंदी अनुवाद मिलने पर ही जवाब दिया जा सकेगा। चुनाव आयोग ने साक्षी को जवाब देने के लिए बुधवार सुबह तक समय दिया है।
नोटिस में कहा गया है कि साक्षी की टिप्पणी से समाज के दो वर्गों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा मिला है। साक्षी महाराज ने छह जनवरी को मेरठ में एक मंदिर के उद्घाटन के दौरान कहा था कि देश की आबादी हिंदुओं की वजह से नहीं, बल्कि चार बीवी व 40 बच्चे वालों की वजह से बढ़ रही है।
विज्ञापन
साक्षी ने नोटिस मिलने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें इसका जवाब देने के लिए और वक्त दिया जाए। आयोग का नोटिस अंग्रेजी में है।
चूंकि मुझे अंग्रेजी नहीं आती इसलिए मैंने अपने दफ्तर से चुनाव आयोग से नोटिस का हिंदी संस्करण भेजने का अनुरोध करने को कहा है। हिंदी में नोटिस मिलने पर ही मैं इसे समझ सकूंगा। साक्षी महाराज ने दावा किया कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा, जिससे उन्हें नोटिस जारी किया जाए।
विज्ञापन