फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   saina nehwal qualifies for syed modi badminton tournament.

सैयद मोदी बैडमिंटन: लखनवी अमोलिका को हरा साइना नेहवाल ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

Thu, 22 Nov 2018 09:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 Nov 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal qualifies for syed modi badminton tournament.
भारतीय शटलर साइना नेहवाल - फोटो : amar ujala

लखनऊ में खिताब की तलाश में दिग्गज भारतीय शटलर साइना नेहवाल ने लखनवी अमोलिका की चुनौती को 21-14, 21-09 से तोड़ते हुए सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में पारुपल्ली कश्यप ने एक गेम से पिछड़ने के बाद धमाकेदार वापसी करते हुए अंतिम आठ में जगह बनाई। इस वर्ग में गत वर्ष के विजेता समीर वर्मा और उपविजेता साई प्रनीत आसान जीत दर्ज के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।
विज्ञापन


साइना बनाम अमोलिका (21-14, 21-09)
यूपी बैडमिंटन अकादमी के कोर्ट नंबर दो पर साइना नेहवाल का सामना लखनऊ की क्वालीफायर शटलर अमोलिका सिंह से हुआ। शुरुआती तीन पाइंट अमोलिका के खाते में गए। एक समय युवा शटलर ने 6-3 से बढ़त बना ली। लगा कि आज साइना को कड़ी टक्कर मिलेगी, लेकिन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता शटलर ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए शानदार वापसी की और दमदार स्मैश और सटीक ड्रॉप की बदौलत पहला गेम 21-14 से अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में अमोलिका का खेल बिखर गया और वे एक बार भी साइना को टक्कर देते हुए नहीं दिखी। यहां साइना ने 21-09 के स्कोर से गेम जीतते हुए मोदी बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्यप बनाम अब्दुल फिरमान (09-21, 22-20, 21-8)
लंबे समय चोटिल रहने के बाद इंटरनेशनल सर्किट में वापसी कर रहे पारुपल्ली कश्यप के लिए मोदी बैडमिंटन का दूसरा दौर खासा कड़ा रहा। इंडोनेशिया के फिरमान अब्दुल ने कश्यप को पहले गेम में कोई भी मौका नहीं दिया और 21-9 से जीत दर्ज की। दूसरे गेम में कश्यप और अब्दुल के बीच एक-एक अंक के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिला। 21-20 के स्कोर पर दमदार स्मैश की बदौलत कश्यप ने गेम 22-20 से जीतते हुए मुकाबला 1-1 की बराबरी पर ला दिया। तीसरे और निर्णायक सेट में कश्यप पुराने रंग में दिखे, जिससे अब्दुल बेहद दबाव में आ गए। यहां कश्यप ने 21-8 से गेम जीतते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

समीर और प्रनीत की आसान जीत
सैयद मोदी बैडमिंटन के गत विजेता समीर वर्मा और उपविजेता साई प्रनीत ने अपने मुकाबले आसानी से जीतते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। समीर को पहले गेम में चीन के झाओ जिनपेंग को 22-20 से हराते हुए खासी मशक्कत करनी पड़ी, जबकि दूसरे गेम में समीर ने 21-17 से जीत दर्ज करते हुए मुकाबला अपने नाम किया। एक अन्य महत्वपूर्ण मुकाबले में गत वर्ष के उपविजेता साई प्रनीत ने इंडोनेशिया के शेसर हिरेन को 21-12, 21-10 से हराते हुए अंतिम आठ में जगह बनाई।

आज खेेले गए प्रमुख मुकाबलों के परिणाम

चीन के लु ग्वांग्झू ने भारत के शुभंकर डे को 21-13, 21-10 से हराया।
भारत की रितुपर्णा दास ने भारत की श्रुति मुंदादा को 21-11, 21-15 से हराया।
भारत के बी सुमित रेड्डी व पूजा ने भारत के रोहन कपूर व कूहू गर्ग को 21-10, 17-21, 21-10 से हराया।
चीन ली झुरेई ने भारत श्रेयांशी परदेशी को 21-19, 21-16 से हराया।

चीन की हान यूई ने भारत की तनिष्क मामिला पल्ली को 21-10, 21-9 से हराया।
चीन की झांग यिमन ने भारत की रिया मुखर्जी को 21-12, 21-8 से हराया।
चीन के झुन जेकी ने भारत के हर्षिल दानी को 21-14, 22-20 से हराया।
भारत की अश्विनी पोनप्पा व एन सिकी रेड्डी ने भारत की प्रीति व प्रिया कोंगजेबम को 21-14, 21-13 से हराया।

भारत के सात्विक साई रेंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी ने भारत के शिवम शर्मा व हेम नागेंद्र बाबू 21-15, 21-10 से हराया।
डेनमार्क के मथाएस बो व कार्सटन मोगेनसन ने भारत के उत्कर्ष अरोरा व स्वर्णराज बोरा को 21-18, 21-5 से हराया।
मलेशिया के तीसरी वरीय चो मोऊ क्वान व ली मेंग ने श्रुति सिंह व समृद्धि मिश्रा को 21-7, 21-5 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed