फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Saifai Medical University gets a gift, many facilities including trauma will be expanded.

UP News: सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय को सौगात, ट्रामा सहित कई सुविधाओं का होगा विस्तार

Tue, 10 Feb 2026 10:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Feb 2026 10:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। लखनऊ–आगरा एक्सप्रेसवे के पास 250 बेड का लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर का निर्माण किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Saifai Medical University gets a gift, many facilities including trauma will be expanded.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : ANI

विस्तार

सरकार ने उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में ट्रॉमा सेंटर, इंटीग्रेटिव मेडिसिन यूनिट, कैंसर प्रबंधन केंद्र सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इन फैसलों से सैफई विवि पश्चिमी और मध्य यूपी के लिए उच्चस्तरीय चिकित्सा, शिक्षण और शोध का प्रमुख केंद्र बनेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि लखनऊ–आगरा एक्सप्रेस-वे के पास 250 बेड का लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि एक्सप्रेस-वे विश्वविद्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। नया ट्रॉमा सेंटर इस कमी को दूर करेगा और आपात स्थितियों में त्वरित व उच्चस्तरीय उपचार उपलब्ध कराएगा। इसका संचालन विश्वविद्यालय स्वयं करेगा। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान को नई दिशा देने से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। स्वास्थ्य सेवाओं के नवाचार पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने विवि को उपचार, शिक्षण और अनुसंधान में गुणवत्ता, संवेदनशीलता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने देश के अग्रणी चिकित्सा संस्थानों की बेस्ट प्रैक्टिसेज को अपनाने और हब-एंड-स्पोक मॉडल को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी बल दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चुनावी साल में हो सकती हैं तोहफों की बारिश, बढ़ सकती हैं इनकी पेंशन; खुलेंगे स्पोर्ट्स कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी सरकार कल पेश करेगी अपना दसवां बजट, नौ लाख करोड़ बजट के होने का अनुमान; इन क्षेत्रों में फोकस


नई इकाइयों की शुरुआत: विवि में एलोपैथी और आयुष के समन्वय से इंटीग्रेटिव मेडिसिन यूनिट स्थापित की जाएगी। इसके तहत इंटीग्रेटिव ओपीडी, विशेष क्लीनिक, योग एवं वेलनेस इकाइयां शुरू होंगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों को देखते हुए सेंटर फॉर रूरल हेल्थ बनाया जाएगा। इसमें टेली-ओपीडी, वर्चुअल ओपीडी, डिजिटल डाटा एकीकरण और मोबाइल आउटरीच सेवाएं शामिल होंगी। स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए कम्युनिटी ब्रॉडकास्ट सर्विस भी शुरू होगी।

कैंसर उपचार को मिलेगा नया आधार

सैफई विवि में रीजनल सेंटर फॉर मैनेजमेंट ऑफ कैंसर की स्थापना का भी निर्णय लिया गया है। यह केंद्र लखनऊ के कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के सहयोग से संचालित होगा। यहां एलोपैथी के साथ आयुष पद्धतियों से इलाज और कैंसर पर शोध किया जाएगा। कुलपति प्रो. अजय सिंह के अनुसार, इससे पश्चिमी यूपी के कैंसर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed