फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sahitya samman winners meet to chief minister yogi adityanath.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले साहित्य सम्मान विजेता रचनाकार, सीएम ने दी बधाई

Thu, 25 Oct 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 25 Oct 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
sahitya samman winners meet to chief minister yogi adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ साहित्य सम्मान विजेता रचनाकार - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित आवास पर 2017 के साहित्य सम्मान प्राप्त रचनाकारों से मिले और उन्हें बधाई दी। सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के यशपाल सभागार में हुआ था।

विज्ञापन


समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्य अतिथि के तौर पर आना था लेकिन वो किसी कारणवश नहीं पहुंच सके। ऐसे में हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सदानंद प्रसाद गुप्त, निदेशक हिंदी संस्थान शिशिर, प्रमुख सचिव भाषा जितेंद्र कुमार ने साहित्यकारों को सम्मानित किया था। बृहस्पतिवार को सीएम ने सम्मानित रचनाकारों से मिलकर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


बुधवार को हुए कार्यक्रम में हिंदी संस्थान की ओर से वर्ष 2017 का प्रदेश का सबसे प्रतिष्ठित भारत भारती सम्मान भोपाल के साहित्यकार डॉ. रमेश चंद्र शाह को दिया गया। उन्हें गंगा प्रतिमा, अंगवस्त्र, ताम्रपत्र और 5 लाख रुपये की नकद धनराशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामदेव शुक्ल को हिंदी गौरव सम्मान, नोएडा के डॉ. रामगोपाल शर्मा दिनेश को महात्मा गांधी साहित्य सम्मान, हरियाणा के डॉ. धर्मपाल मैनी को पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान और पटना के शत्रुघ्न प्रसाद को अवंती बाई साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। कोलकाता के बड़ा बाजार कुमार सभा पुस्तकालय को राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान इनके प्रतिनिधियों ने ग्रहण किया।

वहीं, दिल्ली के जयप्रकाश कर्दम को लोहिया साहित्य सम्मान से नवाजा गया, वे भी समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। इन सभी साहित्यकारों और संस्थाओं को 4-4 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के अलावा गंगा प्रतिमा, अंगवस्त्र, ताम्रपत्र दिए गए।

20 साहित्यकारों को मिला साहित्य भूषण सम्मान

दिल्ली के डॉ. सुन्दरलाल कथूरिया का निधन होने के चलते साहित्य भूषण सम्मान उनके पुत्र वरुणेन्द्र ने लिया। समारोह में दयानंद पांडेय लखनऊ, डॉ. मिथिलेश दीक्षित लखनऊ, मथुरेश नंदन कुलश्रेष्ठ जयपुर, डॉ. हरिमोहन मालवीय इलाहाबाद, डॉ. अमरनाथ सिन्हा पटना, देवीसहाय पांडेय ‘दीप’ फैजाबाद, राम नरेश सिंह ‘मंजुल’ बस्ती, डॉ. नन्द लाल मेहता ‘वागीश’ हरियाणा, डॉ. सत्यधर शुक्ल लखीमपुर खीरी, डॉ. रामबोध पांडेय प्रतापगढ़, डॉ. रमेश चन्द्र शर्मा कानपुर , राम सहाय मिश्र ‘कोमल शास्त्री’ अम्बेडकर नगर, डॉ. पशुपति नाथ उपाध्याय अलीगढ़, डॉ. ओमप्रकाश सिंह रायबरेली, डॉ. चमनलाल गुप्त शिमला, चन्द्र किशोर सिंह उन्नाव, डॉ. अनुज प्रताप सिंह मिर्जापुर और डॉ. दीप्ति गुप्ता पुणे को सम्मानित किया गया। इन्हें दो लाख रुपये, ताम्रपत्र और अंगवस्त्र दिए गए। आचार्य चंद्र किशोर पांडेय निशांत केतु हरियाणा का सम्मान उनकी बेटी ने लिया, जबकि डॉ. दीप्ति गुप्ता आ नहीं सकीं। संस्थान की ओर से पहली बार 10 की जगह 20 साहित्यकारों को साहित्य भूषण सम्मान दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed