फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sahara's collapse: Sahara Bazaar Complex is up for sale, first bid of ₹85 crore; auction to be held by Novembe

सहारा का पराभाव: बिकने जा रहा है सहारा बाजार कॉम्पलेक्स, 85 करोड़ की लगी पहली बोली; 10 नवंबर तक होगी नीलामी

Thu, 25 Sep 2025 08:32 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 25 Sep 2025 08:32 AM IST
सार

Sahara Complex: सहारा की लखनऊ स्थित प्रॉपर्टी बिकने जा रही है। गोमती नगर के सहारा कॉम्पलेक्स की पहली बोली 85 करोड़ की लगी है। 
 
 

विज्ञापन
Sahara's collapse: Sahara Bazaar Complex is up for sale, first bid of ₹85 crore; auction to be held by Novembe
बिकने जा रहा है सहारा कॉम्पलेक्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोमतीनगर स्थित सहारा बाजार काॅम्प्लेक्स बिकने जा रहा है। इसके लिए 10 नवंबर को ई नीलामी होगी। एलडीए ने बुधवार को इसकी सूचना जारी की है। नीलामी की आरक्षित कीमत 85 करोड़ रुपये रखी गई है।

विज्ञापन


विभूति खंड में वेव मॉल के पास ही एलडीए का काॅम्प्लेक्स है, जिसे वर्ष 1987 में 30 साल की लीज पर सहारा हाउसिंग काॅर्पोरेशन को दिया गया था। 2017 में इसका समय पूरा हो गया था। उसके बाद से नवीनीकरण नहीं कराया गया। बीते मई में एलडीए ने लीज निरस्त कर दी और जून में कब्जा भी ले लिया। कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों ने इसका काफी विरोध भी किया था। अब एलडीए इसे बेचने जा रहा है।
विज्ञापन


फ्री होल्ड होगी जमीन
अधिशासी अभियंता मनोज सागर ने बताया कि काॅम्प्लेक्स काफी जर्जर हो गया है। इसमें करीब 150 दुकानें हैं। ऐसे में खरीदार उसे तोड़कर बना सकता है। जमीन फ्री होल्ड की जाएगी। ऐसे में लीज का झंझट नहीं रहेगा। जमीन का भू उपयोग व्यावसायिक है तो निर्माण को लेकर भी कोई समस्या नहीं होगी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि कुछ दुकानदार न्यायालय गए थे, मगर वहां से कोई स्थगन आदेश नहीं है। वहां उनकी बात सुनने के लिए कहा गया था। ऐसे में नीलामी करने में कोई कानूनी बाधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी शान ए सहारा था काॅम्प्लेक्स
लखनऊ के सहारा काॅम्प्लेक्स को माॅल कल्चर की शुरुआत का आधार माना जाता है। जिस समय ये काॅम्प्लेक्स शुरू हुआ था, हजारों लोग सिर्फ यहां की चमक-दमक देखने पहुंचते थे। लोग इसे शान ए सहारा का खिताब भी देते थे। शहर में नए-नए माॅल खुलने के साथ इसकी चमक फीकी पड़ती गई।

करीब 150 करोड़ है बाजार मूल्य

सहारा बाजार काॅम्प्लेक्स की नीलामी की आरक्षित कीमत भले ही 85 करोड़ है, लेकिन जानकारों का दावा है कि गोमतीनगर के बेहद पाॅश विभूति खंड में इस काॅम्प्लेक्स की जमीन की वास्तविक बाजार कीमत 150 करोड़ रुपये से कम नहीं। नीलामी में बोली इससे भी ज्यादा चली जाए तो हैरानी की बात नहीं।

जानिए डिटेल

- काॅम्प्लेक्स की जमीन का क्षेत्रफल 4741 वर्ग मीटर।
- 09 जनवरी 1987 को सहारा इंडिया काॅर्पोरेशन को एलडीए ने 30 साल के लिए लीज पर दी थी।
- 09 जनवरी 2017 को लीज डीड समाप्त हो गई और नवीनीकरण नहीं हुआ।
- 03 मई 2025 को एलडीए ने लीज निरस्त कर दी।

सहारा बाजार काॅम्प्लेक्स को बेचने के लिए ई नीलामी 10 नवंबर होगी। उसके लिए सूचना जारी कर दी गई है। पंजीकरण भी खोल दिया गया है।- मनोज सागर, अधिशासी अभियंता, एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed