फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sahara Prime City office sealed for non-payment of 11 crore

Lucknow News: 11 करोड़ की बकायेदारी, सहारा प्राइम सिटी का दफ्तर सील

Thu, 12 Jun 2025 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Sahara Prime City office sealed for non-payment of 11 crore
लखनऊ। जिला प्रशासन ने बुधवार को कपूरथला स्थित सहारा प्राइम सिटी का दफ्तर सील कर दिया है। 11 करोड़ की बकायेदारी न चुकाने पर रियल एस्टेट नियामक रेरा की ओर से जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की। अब अगर दी गई मियाद तक भुगतान नहीं किया गया तो कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व आरके सिंह ने बताया कि बिल्डर पर 11 करोड़ रुपये बकाया है। काफी समय से नोटिस भेजा जा रहा था, लेकिन न तो किसी का जवाब मिला और न ही बकाये का भुगतान किया गया। सहारा प्राइम सिटी पर रेरा की 33 आरसी लंबित हैं। यही नहीं, प्रशासन की टीम ने कीमती लग्जरी गाड़ी पर भी नोटिस चस्पा कर उसे कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के मुताबिक, ज्यादातर बिल्डरों की ओर से टालमटोल की जा रही है। लिहाजा, अब सख्ती शुरू की गई है। इससे पहले प्रशासन ने वसुंधरा प्रॉपर्टीज, जेजे मोटल्स, निर्मल इंफ्रास्ट्रक्चर और पोलार्स इंफ्रास्ट्रक्चर की संपति सील की है। प्रशासन को करीब 75 बिल्डरों से 194 करोड़ की वसूली करनी है। अब तक इनमें से 70 करोड़ से अधिक का बकाया जमा हो चुका है। वहीं, बड़े बकायेदारों में वसुंधरा लोटस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड पर भी 3.40 करोड़ रुपये शेष हैं। इसने 53 आरसी जारी करने के बाद सिर्फ 23 लाख रुपये ही जमा किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले तुलसियानी समूह पर हुई थी कार्रवाई
इससे पहले नौ जून को प्रशासन ने तुलसियानी समूह का गोमती नगर स्थित दफ्तर सील किया था। समूह पर 62 करोड़ रुपये बकाया है। तुलसियानी समूह के खिलाफ प्रशासन ने 84 वसूली प्रमाणपत्र के नोटिस जारी किए थे। इसके बावजूद बिल्डर ने मात्र 81 लाख रुपये का आंशिक भुगतान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed