फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sahara City has been mired in controversy since its inception; the 30-year lease has been controversial for 27 years.

Lucknow News: शुरू से विवादों में रहा सहारा शहर, 30 साल की लीज में 27 साल रहा विवाद

Wed, 08 Oct 2025 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Sahara City has been mired in controversy since its inception; the 30-year lease has been controversial for 27 years.
सहारा शहर और बाहर खड़े लोग।
लखनऊ। सहारा शहर शुरू से ही विवादों में रहा। नगर निगम से लीज मिलने के तीन साल बाद ही कानूनी विवाद शुरू हो गया था, जो 27 साल तक चलता रहा। ऐसे में आवासीय योजना कभी परवान नहीं चढ़ सकी और करोड़ों का लीज रेंट भी नगर निगम को नहीं मिला।
विज्ञापन


नगर निगम ने सहारा हाउसिंग कंपनी को 130 एकड़ जमीन आवासीय योजना और 40 एकड़ ग्रीन बेल्ट विकसित करने के लिए 30 साल की लीज पर दी थी। यह अनुबंध महज 100 रुपये के स्टांप पेपर पर किया गया था, लेकिन तीन साल बाद लीज शर्तों के उल्लंघन पर तत्कालीन नगर आयुक्त दिवाकर त्रिपाठी ने इसे निरस्त करने का नोटिस जारी कर दिया। इसके बाद मामला अदालत में चला और सालों तक अटका रहा।
विज्ञापन


करीब 10 साल पहले जब सहारा की स्थिति सुधरी तो लीज रजिस्टर्ड की गई और संशोधन भी हुआ। एलडीए में मानचित्र भी पास करने के लिए भेजा गया। सहारा ने 15 आवंटियों की सूची भी दी, ताकि यह साबित कर सके कि योजना पर काम चल रहा है, लेकिन वे आवंटी कभी सामने नहीं आए और उनके नाम पर लीज डीड भी नहीं हो सकी। सेबी के दखल और कानूनी उलझनों के चलते योजना ठप पड़ गई। लीज की अवधि पूरी होने के बाद नगर निगम ने जमीन पर कब्जा ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बन सकती है नई विधानसभा
सहारा सिटी की जमीन पर अब क्या बनेगा, इसे लेकर कई अटकलें हैं। सूत्रों के अनुसार, सरकार नई विधानसभा भवन के लिए करीब 200 एकड़ जमीन की तलाश लंबे समय से कर रही है। ऐसे में नगर निगम की 170 एकड़ और एलडीए की 75 एकड़ जमीन को मिलाकर करीब 245 एकड़ क्षेत्र यहां उपलब्ध है। यह जगह लोकेशन और आवागमन दोनों के लिहाज से उपयुक्त मानी जा रही है।
सहारा की सूची में थे ये आवंटी

1. अभिजीत बनर्जी पुत्र स्व. बंकिम चंद्र बनर्जी, बी-6/76 पीतांबरपुरा वाराणसी
2. एसएन भट्टाचार्या पुत्र स्व. सुरेंद्र नाथ भट्टाचार्य, 2/382 विशाल खंड गोमतीनगर

3. सुशील कुमार सरीन पुत्र जेपी सरीन, 57 जवाहर नगर एक्सटेंशन वाराणसी

4. स्वीटी सिंह पुत्र स्वर्गीय गुरबक्श सिंह बख्शी, यमन सहारा स्टेट के पास देवरिया बाईपास, गोरखपुर

5. केसी तिवारी पुत्र स्व. वीसीएम तिवारी, बैंक कॉलोनी पंडारी बाजार, गोरखपुर

6. महेंद्र यादव पुत्र रामअवध यादव, बरहज रोड, देवरिया

7. अवधेश सिंह पुत्र स्व. विश्राम सिंह, एलआईजी-95 फेज-4 राप्तीनगर गोरखपुर

8. उपेंद्र तिवारी पुत्र स्व. पदमदेव तिवारी, 1/98 गर्वनमेंट गर्ल्स कॉलेज के पीछे सिविल लाइंस, बलिया
9. केएम मिश्रा पुत्र स्व. रामचंद्र मिश्रा, बी-233 आवास विकास कॉलोनी शाहपुरा, गोरखपुर

10. अंबिका मिश्रा पुत्र बृजेश चंद्र मिश्रा, 11थिमैया रोड दिलकुशा के पास कैंट, लखनऊ

11. ज्ञान मिश्रा पुत्र स्व. गणेश प्रसाद मिश्रा, एलआईजी-26 सेक्टर जी अलीगंज, लखनऊ

12. ब्रिज सरीन पुत्र केएल सरीन, 13-4-3/188 बसंतकुंज, दिल्ली

13. विनय तिवारी पुत्र स्व. केदारनाथ तिवारी, बी 3/89 विशालखंड गोमतीनगर, लखनऊ

14. सीबी पांडेय पुत्र स्व. चंद्रिका प्रसाद पांडेय, महासों, बस्ती

15. पुनीत गोयल पुत्र एमके गोयल, सी-35 ई पार्क रोड महानगर विस्तार, लखनऊ

नोट- उस समय सभी आवंटियों को 600-600 वर्ग मीटर का भूखंड आवंटित किए जाने की बात सहारा की ओर से कही गई थी और एक प्लाट की कीमत छह लाख रुपए बताई गई थी ।

Iलीज का समय पूरा होने के बाद नगर निगम ने जमीन पर कब्जा लिया है। अब वहां क्या बनेगा, यह तय नहीं है। इस बारे में सरकार का जो निर्देश होगा, उस पर अमल किया जाएगा।I


I- गौरव कुमार, नगर आयुक्तI

सहारा शहर और बाहर खड़े लोग।

सहारा शहर और बाहर खड़े लोग।

सहारा शहर और बाहर खड़े लोग।

सहारा शहर और बाहर खड़े लोग।

सहारा शहर और बाहर खड़े लोग।

सहारा शहर और बाहर खड़े लोग।

सहारा शहर और बाहर खड़े लोग।

सहारा शहर और बाहर खड़े लोग।

सहारा शहर और बाहर खड़े लोग।

सहारा शहर और बाहर खड़े लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article