फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sahab singh saini join bjp

यूपी: बीजेपी में शामिल हुए सपा सरकार में मंत्री रहे साहब सिंह सैनी, कुछ और पूर्व विधायक भी हुए भाजपाई

Mon, 24 Jul 2023 09:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 24 Jul 2023 09:47 PM IST
सार

सपा सरकार में मंत्री रहे साहब सिंह सैनी बीजेपी में शामिल हो गए। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में उन्हें विधिवत भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। 

विज्ञापन
sahab singh saini join bjp
बीजेपी में शामिल हुए साहब सिंह सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कसभा चुनाव से पहले भाजपा ने पश्चिम से पूर्वांचल तक विपक्ष को बड़ा झटका दिया है। उसने बसपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य राजपाल सैनी, सपा सरकार में मंत्री रहे साहब सिंह सैनी व जगदीश सोनकर, पूर्व विधायक सुषमा पटेल और पूर्व सांसद अंशुल वर्मा सहित सपा, बसपा, रालोद व कांग्रेस के नेताओं को अपने साथ कर लिया है।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने सोमवार को इन सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। सदस्यता ग्रहण करने वालों में अधिकांश पिछड़े वर्ग के नेता हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र में अपने समाज में प्रभुत्व रखते हैं। भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटें जीतने के लिए इन नेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में और बूथों पर पार्टी को मजबूत करना है।

विज्ञापन

 

मिशन 80 पर फोकस
बीजेपी लगातार इस बात की कोशिश में है कि वह यूपी में बड़ी जीत दर्ज करे। बीजेपी के नेता बार-बार यह बात दोहरा रहे हैं कि पार्टी का फोकस सभी 80 सीटों को जीतने पर है। पिछले कुछ दिनों से लगातार पार्टी छोटे दलों गठबंधन के साथ दूसरे दलों के प्रभावशाली नेताओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में लगी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम से पूर्वांचल तक विपक्ष को झटका
भाजपा ने पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक विपक्षी दलों को झटका देने की तैयारी की है। पश्चिमी यूपी में सैनी समाज का बड़ा वोट बैंक है। इस समाज के वोट पर साहब सिंह सैनी और राजपाल सिंह सैनी का खासा प्रभाव है। राजपाल ने 2022 में खतौली से रालोद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। पूर्वांचल में जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर सीट से सपा विधायक रहीं सुषमा पटेल कुर्मी समाज से हैं, पार्टी पूर्वांचल में कुर्मी समाज में अपना जनाधार बढ़ाना चाहती हैं। पूर्व विधायक जगदीश सोनकर भी सदस्यता ग्रहण करेंगे। सोनकर चार बार विधायक रहे हैं। पूर्वांचल के सोनकर समाज में उनकी मजबूत पकड़ है।


बसपा के नेता भी हुए शामिल
आगरा में दक्षिण विधानसभा से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले रवि भारद्वाज और बसपा से खेरागढ़ से चुनाव लड़ने वाले गंगाधर कुशवाहा ने  भी लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस खबर के मिलते ही बसपा के खेमे में हलचल मच गई है। इन नेताओं के अलावा आने वाले दिनों में बसपा के कुछ और नेताओं के बीजेपी में जाने के संकते हैं। पश्चिम यूपी के कुछ बड़े नेता चुनाव के पहले बीजेपी का हाथ थाम सकते हैं। सूत्रों की माने तो अंदरखाने इसको लेकर एक स्तर की बातचीत भी हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed