फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sagar told his mother... don't worry, I haven't done anything wrong

Lucknow News: मां से बोला सागर... परेशान न हो, मैंने कुछ गलत नहीं किया

Mon, 18 Dec 2023 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Sagar told his mother... don't worry, I haven't done anything wrong
लखनऊ। वीडियो कॉल पर सागर को देखकर उसकी मां रानी की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा- ये क्या कर दिया तुमने? इस पर सागर बोला- बिल्कुल भी परेशान न हो, मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मैं बिल्कुल ठीक हूं। पुलिस भी सही बर्ताव कर रही है, हम जल्द वापस आ जाएंगे..। सागर शर्मा ने जिस तरह से परिजनों से बातचीत की उससे ये स्पष्ट है कि वह पूरी तरह से बेफिक्र है। इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद भी वह बहुत सामान्य बर्ताव कर रहा था।
विज्ञापन



जब दिल्ली पुलिस की टीम घर पहुंची तो कमरे में सागर की मां रानी व बहन माही बैठी थीं। पुलिस को देखकर मां-बेटी सहम गईं। इस पर एक पुलिसकर्मी ने तुरंत सागर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर ले लिया। सीधे मां से सागर की बात कराई। सागर ने कहा कि पुलिस टीम जो भी दस्तावेज मांगे वह तुरंत उपलब्ध करवा दें। पूछताछ में जो सवाल करें उसके जवाब दे दें। परेशान होने की जरूरत नहीं है। जब मां ने उससे पूछा कि तुमने किसके कहने पर ये सब किया तो सागर ने कोई जवाब नहीं दिया। वह बार बार यही कहता रहा, उसने जो भी किया वह गलत नहीं है।
विज्ञापन





वीडियो कॉल पर ही सागर ने अपनी बहन माही से बात की। माही से वह बोला कि हमारी चिंता करने की जरूरत नहीं है। तुम बस अम्मा का ख्याल रखना। घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस की पूछताछ में रानी ने बताया कि बेटा अक्सर अपने अंगूठे में ब्लेड से चीरा लगाकर भगत सिंह की तस्वीर पर खून से टीका करता था। ये सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। दिल्ली पुलिस ने भगत सिंह की तस्वीर आदि सामान कब्जे में लिया है।
स्पेशल सेल ने परिजनों से पूछा कि क्या कभी सागर की किसी गतिविधि पर कोई शक शंका हुई? इस पर उनका कहना था कि सागर ने कभी कुछ ऐसा किया ही नहीं। ये जरूर है कि कभी कभार फोन पर लंबी बातचीत करता था लेकिन तब वह कमरे के बाहर जाकर बातचीत करता था। बाकी वह भगत सिंह से प्रभावित है। ऐसे ही स्थिति में उस पर संदेह का सवाल ही नहीं उठता।





स्पेशल सेल ने फुटवियर शोरूम से दो डीवीआर कब्जे में लिए हैं। शोरूम मालिक ने बताया कि एक डीवीआर खराब है जबकि दूसरे में चार दिन की ही रिकॉर्डिंग है। ऐसे में दिल्ली पुलिस पुरानी रिकॉर्डिंग शायद ही रिकवर कराकर हासिल कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed