यूपी पुलिस दावत खाने में व्यस्त, क्या कहूं...शर्म आती है : कमलेश तिवारी हत्याकांड पर साध्वी प्राची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता और विहिप से ताल्लुक रखने वाली साध्वी प्राची हिंदू नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड के बाद अब तक की गई प्रशासनिक कार्रवाई से नाखुश हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया वह सही नहीं है। यूपी पुलिस की कार्यशैली को शर्मनाक करार देते हुए गुरुवार को पीड़ित परिवार से मिलने के बाद मीडिया से रूबरू होकर साध्वी प्राची ने हत्यारों को फांसी दिए जाने के साथ महमूदाबाद का नाम बदलकर कमलेश तिवारीपुरम किए जाने की मांग सरकार से की है।
नगर के रामजानकी मंदिर स्थित स्व. कमलेश तिवारी के घर पहुंची साध्वी प्राची ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान अचानक भावुक होकर साध्वी प्राची स्व. कमलेश तिवारी की मां कुसमा देवी से लिपटकर रो पड़ीं। साध्वी ने परिवार को हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कातिलों ने प्रखर हिन्दूवादी नेता की हत्या नहीं की बल्कि एक शेर को भगवा वेश में पहुंचकर धोखे से मारा है।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा प्रदेश सरकार की कार्रवाई व परिवार के साथ किए जा रहे व्यवहार से वह संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कातिलों, साजिश रचने वालों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग प्रदेश सरकार से की। साध्वी ने कहा सजा उस मौलवी को भी मिलनी चाहिए जिसने हिंदू नेता का सिर कलम करने वाले को 51 लाख देने का ऐलान किया था।
उन्होंने कहा कि अफसोस है, गुजरात व महाराष्ट्र की एटीएस हत्यारों को पकड़ने में सक्षम है तो यूपी पुलिस क्यों नहीं। उत्तर प्रदेश की पुलिस सिर्फ दावत खाने में व्यस्त रहती है। क्या कहूं मैं, शर्म आती है। इस मौके पर एएसपी महेंद्र प्रताप सिंह, सीओ उदय प्रताप सिंह, कोतवाल अरुण द्विवेदी, थानाध्यक्ष सदरपुर दिनेश सिंह सहित बड़ी सख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
दो घंटे किया स्व. कमलेश की पत्नी का इंतजार
साध्वी प्राची जब दिवंगत हिंदू नेता कमलेश तिवारी के घर पहुंची उस समय उनकी पत्नी किरन अपने बेटे सत्यम के साथ नैमिषारण्य गईं थीं। साध्वी प्राची ने करीब दो घंटे उनके लौटने का इंतजार किया। उनके आने के बाद मुलाकात करके ही वहां से रवाना हुईं।