फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sabroz and Shahabuddin arrested by ATS in conversion case who close associates of Chhangur

धर्मांतरण मामला: छांगुर पर कसता जा रहा एटीएस का शिकंजा, भतीजे सबरोज और उसके साथी शहाबुद्दीन को किया गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2025 02:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Jul 2025 02:43 PM IST
सार

अवैध धर्मांतरण और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के सरगना जलालुद्दीन उर्फ छांगुर के करीबी सबरोज और शहाबुद्दीन को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Sabroz and Shahabuddin arrested by ATS in conversion case who close associates of Chhangur
एटीएस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

अवैध धर्मांतरण और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के सरगना जलालुद्दीन उर्फ छांगुर पर एटीएस का शिकंजा कसता जा रहा है। टीम ने शनिवार को छांगुर के भतीजे सबरोज उर्फ इमरान उर्फ बुद्धू और उसके सहयोगी शहाबुद्दीन निवासी रेहरा माफी, थाना गैडास बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। दोनों छांगुर के इशारे पर आजमगढ़ में धर्मांतरण का कार्य कर रहे थे। इनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। इसके अलावा एटीएस छांगुर गिरोह के अन्य सदस्यों की भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों में विदेश से फंडिंग के पुख्ता सुराग मिले हैं। ईडी के मुताबिक, छांगुर और उसके करीबियों के 22 खातों के विश्लेषण के बाद करीब 60 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग होने से जुड़े प्रमाण मिले हैं। इसमें छांगुर, नवीन रोहरा और नीतू रोहरा की भूमिका सामने आई है। ईडी को छांगुर से जुड़े एक बुटीक से संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। सुभाषनगर स्थित आसवी बुटीक कॉम्पलेक्स को सील कर दिया गया है। इसी बुटीक में छांगुर सारे अवैध धंधे के कागजात रखता था।  
विज्ञापन

ईडी ने बृहस्पतिवार को छांगुर और उसके करीबियों के बलरामपुर, मुंबई व लखनऊ के 15 ठिकानों पर छापा मारा था। शुक्रवार दोपहर तक चली जांच में सामने आया कि छांगुर को मिली रकम से यूपी और महाराष्ट्र में कई संपत्तियों को खरीदा गया जिसमें अधिकांश नवीन व नीतू के नाम हैं। छांगुर और उसके करीबियों के ठिकानों की तलाशी में ईडी को विदेशी संस्थाओं से संबंध होने का पता चला है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएस ने दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए थे

मुंबई में नवीन रोहरा के करीबी सहयोगी शहजाद शेख के मोबाइल फोन में क्रोएशियाई मुद्रा ‘कुना’ की तस्वीर मिली है। धर्मांतरण रैकेट में विदेशी मुद्रा की भूमिका की अधिक जानकारी जुटाने के लिए ईडी शेख के मोबाइल डिवाइस से डेटा का विश्लेषण कर रही है। ईडी को छापों के दौरान छांगुर के अवैध धर्मांतरण के सिंडिकेट से जुड़े दस्तावेज बरामद नहीं हुए। अधिकारियों के मुताबिक एटीएस द्वारा पूर्व में ही सारे दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed