फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sab golmal hai... the drama made laugh a lot

Lucknow News: सब गोलमाल है... नाटक ने खूब हंसाया

Wed, 05 Mar 2025 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Sab golmal hai... the drama made laugh a lot
नाटक मंचन करते कलाकार।
लखनऊ। चारबाग स्थित रवींद्रालय में लगे लखनऊ पुस्तक मेले के चौथे दिन किताबों के संसार के बीच सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। इस दौरान ज्वॉइन हैंड्स फाउंडेशन और लोक आंगन के तत्वावधान में चल रहे नृत्य नाट्य संगीत उत्सव में राजकुमार अनिल के लिखे और नितेश कुमार के निर्देशन में मंचित हास्य नाटक ''सब गोलमाल है'' ने दर्शकों को खूब हंसाया।
विज्ञापन

नाट्यशाला फाउंडेशन व ओमश्री गणपति सेवा सामाजिक संस्था की ओर से हुए इस नाटक में लालच न करने का संदेश दिया गया। शुरुआत में सेठजी के घर में उनकी बेटी अकेली रहती है। पैसों का हिसाब-किताब, घर और बेटी की देखभाल के लिए मुंशी रामजी को रखा है। छटंकी उनके घर का नौकर है। पड़ोसी प्रेम कुमार प्रिया से प्यार करता है और शायरी लिखता रहता है। सेठजी एक सड़क दुर्घटना में स्वर्गवासी दोस्त दीनानाथ के इकलौते बेटे मलय कुमार से बेटी की शादी कराना चाहते हैं। मुंशी रामजी लालच में नकली मलय कुमार बनाकर मुकेश को पेश कर देते हैं, जिससे प्रॉपर्टी उसके हाथ लग जाए। मुकेश गरीब आर्टिस्ट है। तभी असली मलय कुमार वहां उपस्थित होता है। नाटक ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन

मेले में एमिटी यूनिवर्सिटी की ओर से मानसिक स्वास्थ्य पर सहायक प्रोफेसर अंशुमा दुबे के मार्गदर्शन में शिविर लगा। इसमें तनाव, सिजोफ्रेनिया जैसे विषयों पर क्लीनिकल साइकोलॉजी विभाग के छात्र-छात्राओं ने लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटिवेशनल किताबों की खूब मांग
लखनऊ। नए दौर की मोटिवेशनल किताबें अब केवल उपदेश, किस्से-कहानियांं या मनोविज्ञान तक ही सीमित नहीं रह गई हैं। नए लेखकों ने न्यूरो साइंस की बारीकियां भी उनमें समाहित कर दी हैं। तनाव भरी जिंदगी में प्रेरक किताबें व्यक्ति में नई ऊर्जा भरती हैं। मेले में नेपोलियन हिल की सफलता की सीढ़ियां, मधुर जाकिर हल्लेगुआ की 100 प्रेरक देसी कहानियां, राबिन शर्मा की 5 एएम क्लब, दैनिक प्रेरणा, दि एवरी डे हीरो और मुट्ठी में तकदीर, जैन येगर की हाउ टू फिनिश एवरीथिंग, ब्रायन ट्रेसी की समय को साधें, अवि योरिश की नेक्स्ट, शिव खेड़ा की जीत आपकी और सुहानी शाह की जानिये जैसी किताबें जयको पब्लिशिंग, दिव्यांश पब्लिकेशंस, पद्म बुक, रितेश बुक, बीइंग बुकिश, याशिका, एंजेल बुक, नवपल्लव बुक, त्रिदेव बुक्स, अदित्रि बुक सहित अन्य स्टाॅलों पर मौजूद हैं।



बेटियों को सुरभि कन्या शक्ति सम्मान

सुरभि कल्चरल ग्रुप द्वारा शैलेंद्र सक्सेना के संयोजन में सुरभि कन्या शक्ति सम्मान और नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां नृत्य, खेल, साहित्य आदि क्षेत्रों की 15 होनहार बेटियों स्वरा त्रिपाठी, दुआ फातिमा, सिया सिंह, अंशिका राय, मन्नत अशरफ, जन्नत अशरफ, इवलीन कौर, अर्शजोत कौर, शिक्षा अग्रवाल, आराध्या दुबे, खुशप्रीत कौर, कृतिका सिंह चौहान आदि को समाजसेवी पायल सोनी व ज्योति किरन रतन ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed