{"_id":"6aea03c102a95b8185090316","slug":"saadatganj-triple-murder-case-no-nazul-government-owned-land-found-at-the-residence-of-accused-rishabh-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सआदतगंज तिहरा हत्याकांड: आरोपी ऋषभ के घर में नहीं मिली नजूल की जमीन, रिमोट सेंसिंग सेंटर से कराई जाएगी पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सआदतगंज तिहरा हत्याकांड: आरोपी ऋषभ के घर में नहीं मिली नजूल की जमीन, रिमोट सेंसिंग सेंटर से कराई जाएगी पड़ताल
Tue, 03 Nov 2026 09:24 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 03 Nov 2026 09:24 PM IST
सार
जमीन की पैमाइश से संबंधित रिकॉर्ड नहीं मिल रहा था। वहीं, मौके पर कुआं, मंदिर या कोई अन्य प्राचीन स्थल भी नहीं मिला, जिसे आधार बनाकर मैनुअल पैमाइश की जा सके। ऐसे में मशीन से सर्वे कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
सआदतगंज हत्याकांड।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के सआदतगंज के तिहरे हत्याकांड के आरोपी ऋषभ शुक्ला के मकान पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई फिलहाल अटक गई है। एलडीए की ओर से इलेक्ट्रॉनिक टोटल स्टेशन (ईटीएस) मशीन से कराई गई जांच में मकान नजूल की जमीन पर बना नहीं मिला। जिस जमीन पर मकान बना है, वह निजी निकली है। हालांकि, जमीन की स्थिति की गहन जांच के लिए एलडीए अब रिमोट सेंसिंग एंड एप्लीकेशन सेंटर की मदद लेगा। इसके लिए केंद्र के निदेशक को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
एलडीए की टीम ने शुक्रवार को ईटीएस मशीन से मकान और उसके आसपास की जमीन का सर्वे किया था। दरअसल, जमीन की पैमाइश से संबंधित रिकॉर्ड नहीं मिल रहा था। वहीं, मौके पर कुआं, मंदिर या कोई अन्य प्राचीन स्थल भी नहीं मिला, जिसे आधार बनाकर मैनुअल पैमाइश की जा सके। ऐसे में मशीन से सर्वे कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि आरोपी का मकान जिस जमीन पर बना है, वह सरकारी नजूल की नहीं, बल्कि निजी जमीन है। अब एलडीए रिमोट सेंसिंग एंड एप्लीकेशन सेंटर से यह पता कराएगा कि मकान के हिस्से में कितनी नजूल और कितनी सड़क की जमीन आ रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि तिहरे हत्याकांड के बाद उच्च स्तर से मिले निर्देश पर एलडीए ने आरोपी के मकान की एक दीवार गिराई थी। यह कार्रवाई इस आधार पर की गई थी कि दीवार सड़क की जमीन पर बनी है। अब आगे की कार्रवाई विस्तृत जांच के बाद ही तय होगी।