{"_id":"65f768edd422ea9a97070964","slug":"rwa-officials-head-broken-lucknow-news-c-13-lko1012-655372-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आरडब्ल्यूए पदाधिकारी का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आरडब्ल्यूए पदाधिकारी का सिर फोड़ा
Mon, 18 Mar 2024 03:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 18 Mar 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। अपार्टमेंट में तैनात सिक्योरिटी गार्डों को लापरवाही के कारण हटाना रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारी को महंगा पड़ गया। सिक्योरिटी एजेंसी के दो सुपरवाइजरों ने पदाधिकारी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे उनका सिर फट गया। शनिवार को गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विभूतिखंड की मंडी परिषद कॉलोनी निवासी पुत्तीलाल गोमतीनगर विस्तार स्थित एमआई रसलकोर्ट अपार्टमेंट की आडब्ल्यूए में पदाधिकारी हैं। पुत्तीलाल के मुताबिक अपार्टमेंट में सैनिक सिक्योरिटी एजेंसी के गार्ड तैनात हैं। अपार्टमेंट के लोगों ने गार्डों की लापरवाही की शिकायत आरडब्ल्यूए से की थी। इस पर सिक्योरिटी एजेंसी को 15 दिन में सुधार का समय दिया गया था मगर वे नहीं माने। ऐसे में पुत्तीलाल ने अपार्टमेंट में तैनात गार्डों को हटा दिया था। इससे नाराज सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर उमेश दीक्षित व केशव गुप्ता से उन्हें धमकी दी थी। शनिवार को पुत्तीलाल घर लौट रहे थे। तभी अपार्टमेंट के पास दोनों आरोपी पीछे से उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर भाग गए। लोगों ने पुत्तीलाल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनके सिर पर 15 टांके लगे। गोमतीनगर विस्तार इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।