{"_id":"676157e33676559fe20db005","slug":"rwa-chief-complains-about-issues-to-lda-secretary-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी स्थित चंद्रा पैनोरामा की आरडब्ल्यूए ने एलडीए सचिव को बताई बिल्डर की मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी स्थित चंद्रा पैनोरामा की आरडब्ल्यूए ने एलडीए सचिव को बताई बिल्डर की मनमानी
Tue, 17 Dec 2024 04:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 17 Dec 2024 04:22 PM IST
सार
आरडब्ल्यूए की अध्यक्ष डिंपी बाजपेई ने एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव से मुलाकात कर उन्हें चंद्रा पैनोरमा के फ्लैट आवंटियों की समस्याओं एवं मेसर्स चंद्रा मॉडर्न बिल्डर द्वारा की जा रही अनियमितताओं से अवगत कराया। इस पर सचिव ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुशांत गोल्फ सिटी स्थित चंद्रा पैनोरामा सोसाइटी की निर्वाचित आरडब्ल्यूए की अध्यक्ष डिंपी बाजपेई के नेतृत्व में सचिव सीमा जैन एवं सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिकों ने मंगलवार को एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव से मुलाकात कर उन्हें चंद्रा पैनोरमा के फ्लैट आवंटियों की समस्याओं एवं मेसर्स चंद्रा मॉडर्न बिल्डर द्वारा की जा रही अनियमितताओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने सचिव को बताया कि बिल्डर द्वारा विगत पांच वर्षों से मेंटिनेंस चार्ज प्रीपेड मीटर से वसूल कर अपने सामान्य अकाउंट में जमा किया गया है और मेंटिनेंस फंड के आय व्यय का ऑडिटेड हिसाब आवंटियों को नही दिया गया है। मेंटेनेंस फंड का बड़े पैमाने पर व्यक्तिगत हित के लिए प्रमोटर द्वारा दुरुपयोग किया गया है।
विज्ञापन
बिजली बिल में फिक्स्ड चार्ज के मद में पिछले पांच वर्षों में गैरकानूनी तरीके से करोड़ों रुपयों की कमाई की गई है जो आवंटियों को वापस होना चाहिए। बिल्डर द्वारा कॉमन एरिया में बेतहाशा ओपन पार्किंग बनाकर गैरकानूनी तरीके से आवंटियों को बेच कर करोड़ों रुपयों की कमाई की गई है।
विज्ञापन
703 फ्लैट्स की सोसाइटी में विजिटर पार्किंग नहीं है जिससे आए दिन लड़ाई झगड़े की वजह से कानून व्यवस्था की समस्या पैदा होती है। सचिव ने प्रतिनिधि मंडल द्वारा अवगत कराई गई समस्याओं पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।