Lucknow News: छठ बाद लखनऊ लाैटने वालों का सिलसिला शुरू, उमड़ी भीड़
बिहार और हावड़ा रूट से लखनऊ आने वाली दून एक्सप्रेस, श्रमजीवी, पटना-इंदौर और पटना-कोटा समेत 18 से अधिक ट्रेनों से 25 हजार से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया। बिहार से आने वाली ट्रेनों की स्लीपर और एसी बोगियों में सोमवार को भी लंबी वेटिंग रही। ऐसे में कई यात्रियों ने जनरल टिकट लेकर सफर किया और आरक्षित, महिला व दिव्यांग कोचों में घुस गए। इससे इन कोचों में भी भीड़ बढ़ गई। स्थिति संभालने के लिए आरपीएफ और जीआरपी को हस्तक्षेप करना पड़ा।
वहीं, लखनऊ से दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ रही। अगले करीब 10 दिनों तक ट्रेनों में सीटों की मारामारी बनी रहने की आशंका है। हालांकि, रेलवे की ओर से संचालित स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
तत्काल कोटे से भी मिली मामूली राहत
छठ के बाद बिहार रूट से लखनऊ आने वाले यात्रियों को तत्काल कोटे में भी कुछ राहत मिली। सोमवार को तत्काल कोटे में करीब 350 सीटें उपलब्ध थीं। इनमें एसी और स्लीपर कोच की सीटें शामिल थीं, जिन पर यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सके। हालांकि, लखनऊ से दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्रियों को तत्काल कोटे में राहत नहीं मिली। कोटा खुलते ही टिकटों की मांग बढ़ गई और वेटिंग शुरू हो गई।
150 अतिरिक्त बसों ने दिया सहारा
रोडवेज प्रशासन ने पूर्वांचल के 13 जिलों से लखनऊ के लिए 150 अतिरिक्त बसों का संचालन किया। इसके अलावा नियमित रूप से चलने वाली 400 बसें भी यात्रियों के लिए उपलब्ध रहीं। इससे लखनऊ लौटने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिली। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि कुछ बसें रिजर्व में भी रखी गई हैं। यात्रियों की मांग बढ़ने पर इन बसों को भी रूट पर उतारा जाएगा।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़े यात्री।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़े यात्री।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़े यात्री।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़े यात्री।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़े यात्री।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़े यात्री।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़े यात्री।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़े यात्री।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़े यात्री।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़े यात्री।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़े यात्री।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़े यात्री।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़े यात्री।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़े यात्री।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़े यात्री।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़े यात्री।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़े यात्री।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़े यात्री।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़े यात्री।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़े यात्री।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़े यात्री।
