फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Runner up formula did not work into the sharing of seats between BSP and SP

सीटों के बंटवारे में नहीं चला रनर अप का फार्मूला, बसपा को मिली तरजीह  

Fri, 22 Feb 2019 07:13 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 22 Feb 2019 07:13 AM IST
विज्ञापन
Runner up formula did not work into the sharing of seats between BSP and SP
अखिलेश यादव और मायावती - फोटो : अमर उजाला

सपा-बसपा गठबंधन में सीटों के बंटवारे में 2014 के लोकसभा चुनाव में रनर अप या ज्यादा वोट लेने का फार्मूला नहीं चला। सीटों के बंटवारे में बसपा सुप्रीमो की पसंद को ज्यादा तरजीह दी हई है। बसपा ने सपा से कई ऐसी सीट ले लीं जिन पर वह 2014 के लोकसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रहीं थी। इसी तरह बसपा की दूसरे नंबर की कुछ चुनिंदा सीटों पर सपा चुनाव लड़ेगी।  

विज्ञापन


मायावती व अखिलेश यादव ने बीते 12 जनवरी को लोकसभा चुनाव गठबंधन कर लड़ने का एलान किया था। मायावती ने उस समय सपा और बसपा को बराबर 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी। दो सीटें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए और दो अन्य दलों के लिए छोड़ने की घोषणा की थी। अन्य दलों में राष्ट्रीय लोकदल शामिल था। दोनों दलों ने सीटों के बंटवारे में एक महीने आठ दिन लग गए।
विज्ञापन


इस बीच 16वीं लोकसभा के आखिरी सत्र के आखिरी दिन सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने यह कहकर तहलका मचा दिया कि वह अगली बार भी नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को भी गठबंधन पर सवाल खड़े किए। इसके कुछ ही देर बाद मायावती व अखिलेश यादव के संयुक्त हस्ताक्षर से 75 लोकसबा सीटों का बंटवारा जारी कर दिया गया। बसपा व सपा क्रमश: 38 व 37 सीटों पर चुनाव लडे़ंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची से जाहिर है कि सीटों की पसंद में मायावती की राय को तवज्जो दी गई है।  अमेठी, रायबरेली, मुजफ्फरनगर, मथुरा व बागपत लोकसभा क्षेत्र का सूची में जिक्र नहीं है। पूर्व की घोषणा के मुताबिक दो सीटों पर कांग्रेस व तीन पर रालोद लड़ेगा। रालोद के लिए सपा ने अपने कोटे की एक सीट और दी है। इस तरह रालोद गठबंधन का हिस्सा बन गया है।

नगीना से चुनाव लड़ सकती है मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती नगीना (सुरक्षित) लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती है। सीट बंटवारे में बसपा ने बिजनौर जिले की बिजनौर व नगीना, दोनों लोकसभा सीट ले ली हैं। वर्ष 2014 में इन दोनों सीटों पर सपा दूसरे नंबर पर और बसपा तीसरे स्थान पर रही थी। 

मायावती 1989 में बिजनौर से चुनाव जीतकर पहली बार सांसद बनी थीं। उस समय बिजनौर सुरक्षित सीट थी। नए परिसीमन के बाद बिजनौर सीट सामान्य हो गई और नगीना (सुरक्षित) नई सीट बन गई है। मायावती इस इलाके से वाकिफ हैं। नगीना सीट पर मुस्लिम व दलितों की तादाद 55 फीसदी से अधिक है। सात-आठ फीसदी जाट मतदाता भी है। रालोद से गठबंधन की स्थिति में उन्हें इसका लाभ मिल सकता है। 

सपा की इन रनर अप सीटों पर लड़ेगी बसपा
बसपा के हिस्से में जो सीट आई हैं उनमें बिजनौर, नगीना, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर, आंवला, फर्रूखाबाद, हमीरपुर, कैसरगंज, श्रावस्ती, बस्ती, लालगंज, में सपा दूसरे स्थान पर रही थी। इसी तरह सपा के खाते में जो सीट आई हैं उनमें हाथरस, खीरी, हरदोई, बांदा, राबर्ट्सगंज, मिर्जापुर, चंदौली, महाराजगंज, में बसपा दूसरे नंबर पर रही थी। 

2014 की स्थिति, अब सीट किसके खाते में
वाराणसी: 
भाजपा जीती, बसपा चौथे, सपा रही थी पांचवे नंबर पर। गठबंधन में सपा के खाते में गई।
चंदौली:
भाजपा जीती, बसपा दूसरे, सपा तीसरे स्थान पर रही। गठबंधन में सपा के खाते में गई।
फैजाबाद:
भाजपा जीती, सपा दूसरे, बसपा तीसरे स्थान पर रही। गठबंधन में सपा के खाते में गई।
गोरखपुर:
भाजपा जीती, सपा दूसरे, बसपा तीसरे नंबर पर रही। उपचुनाव में सपा जीती। गठबंधन में सपा के खाते में गई।
लखनऊ।
भाजपा जीती, बसपा तीसरे, सपा चौथे स्थान पर रही। गठबंधन में सपा के खाते में गई।
मोहनलालगंज:
भाजपा जीती, बसपा दूसरे, सपा तीसरे स्थान पर रही। गठबंधन में बसपा के खाते में गई।
सुल्तानपुर:
भाजपा जीती, बसपा दूसरे, सपा तीसरे स्थान पर रही। गठबंधन में बसपा के खाते में गई।
बरेली:
भाजपा जीती, सपा दूसरे, बसपा तीसरे स्थान पर रही। गठबंधन में सपा के खाते में गई।
शाहजहांपुर:
भाजपा जीती, बसपा दूसरे, सपा तीसरे स्थान पर रही। गठबंधन में बसपा के खाते में गई।
 इलाहाबाद:
भाजपा जीती, सपा दूसरे, बसपा तीसरे स्थान पर रही। गठबंधन में सपा के खाते में गई।
झांसी:
भाजपा जीती, सपा दूसरे, बसपा तीसरे स्थान पर रही। गठबंधन में सपा के खाते में गई।
आगरा: (सुरक्षित)
भाजपा जीती, बसपा दूसरे, सपा तीसरे स्थान पर रही। गठबंधन में बसपा के खाते में गई।
गाजीपुर:
भाजपा जीती, सपा दूसरे, बसपा तीसर ेस्थान पर रही। गठबंधन में सपा के खाते में गई। गठबंधन में बसपा में खाते में गई।
मिर्जापुर:
अपना दल जीता, बसपा दूसरे, सपा चौथे नंबर पर रही। गठबंधन में सपा के खाते में गई।
पीलीभीत:
भाजपा जीती, सपा दूसरे, बसपा तीसरे स्थान पर रही। गठबंधन में सपा के खाते में गई।
कानपुर: 
भाजपा जीती, बसपा तीसरे, सपा चौथे स्थान पर रही। गठबंधन में सपा के खाते में गई।
मुजफ्फरनगर:
भाजपा जीती, बसपा दूसरे, सपा तीसरे स्थान पर रही। गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल के खाते में गई।
सहारनपुर:
भाजपा जीती, बसपा तीसरे, सपा चौथे नंबर पर रही। गठबंधन में बसपा के खाते में गई।
बिजनौर:
भाजपा जीती, सपा दूसरे, बसपा तीसरे स्थान पर रही। गठबंधन में बसपा सपा के खाते में गई।
नगीना (सुरक्षित):
भाजपा जीती, सपा दूसरे, बसपा तीसरे स्थान पर रही। गठबंधन में बसपा के खाते में गई।
मेरठ:
भाजपा जीती, बसपा दूसरे, सपा तीसरे स्थान पर रही। गठबंधन में बसपा के खाते में गई।
गौतमबुद्धनगर:
भाजपा जीती, सपा दूसरे, बसपा तीसरे स्थान पर रही। गठबंधन में बसपा के खाते में गई।
गाजियाबाद:
भाजपा जीती, बसपा दूसरे, सपा तीसरे स्थान पर रही। गठबंधन में सपा के खाते में गई।
मथुरा:
भाजपा जीती, रालोद दूसरे, बसपा तीसरे, सपा चौथे नंबर पर रही। गठबंधन में रालोद के खाते में गई।
उन्नाव:
भाजपा जीती, सपा दूसरे, बसपा तीसरे स्थान पर रही। गठबंधन में सपा के खाते में गई। 
एटा:
भाजपा जीती, सपा दूसरे, बसपा तीसरे नंबर पर रही। गठबंधन में सपा के खाते में गई।
रामपुर:
भाजपा जीती, सपा दूसरे, बसपा चौथे नंबर पर रही। गठबंधन में सपा के खाते में गई।
मुरादाबाद:
भाजपा जीती, सपा दूसरे, बसपा तीसरे नंबर पर रही। गठबंधन में सपा के खाते में गई।
फूलपुर:
भाजपा जीती, सपा दूसरे, बसपा तीसरे नंबर पर रही। गठबंधन में सपा के खाते में गई।
बाराबंकी:
भाजपा जीती, बसपा तीसरे, सपा चौथे नंबर पर रही। गठबंधन में सपा के खाते में गई।
सीतापुर:
भाजपा जीती, बसपा दूसरे, सपा तीसरे नंबर पर रही। गठबंधन में बसपा के खाते में गई।
धौरहरा:
भाजपा जीती, बसपा दूसरे, सपा तीसरे नंबर पर रही। गठबंधन में बसपा के खाते में गई।
मिश्रिख (सुरक्षित)
भाजपा जीती, बसपा दूसरे, सपा तीसरे नंबर पर रही। गठबंधन में बसपा के खाते में गई।
हरदोई:
भाजपा जीती, बसपा दूसरे, सपा तीसरे नंबर पर रही। गठबंधन में सपा के खाते में गई।
फतेहपुर:
भाजपा जीती, बसपा दूसरे, सपा तीसरे नंबर पर रही। गठबंधन में बसपा के खाते में गई।
बहराइच:
भाजपा जीती, सपा दूसरे, बसपा तीसरे नंबर पर रही। गठबंधन में सपा के खाते में गई।
कैसरगंज:
भाजपा जीती, सपा दूसरे, बसपा तीसरे नंबर पर रही। गठबंधन में बसपा के खाते में गई।
श्रावस्ती:
भाजपा जीती, सपा दूसरे, बसपा तीसरे नंबर पर रही। गठबंधन में बसपा के खाते में गई।
गोंडा:
भाजपा जीती, सपा दूसरे, बसपा तीसरे नंबर पर रही। गठबंधन में सपा के खाते में गई।
प्रतापगढ़:
अपना दल जीता, सपा दूसरे, सपा चौथे स्थान पर रही। गठबंधन में बसपा के खाते में गई।
कैराना:
भाजपा जीती, सपा दूसरे, बसपा तीसरे नंबर पर रही। उपचुनाव में रालोद जीता। गठबंधन में सपा के खाते में गई।
इटावा:
भाजपा जीती, सपा दूसरे, बसपा तीसरे नंबर पर रही। गठबंधन में सपा के खाते में गई।
अंबेडकर नगर:
भाजपा जीती, बसपा दूसरे, सपा तीसरे नंबर पर रही। गठबंधन में बसपा के खाते में गई।
बस्ती:
भाजपा जीती, सपा दूसरे, बसपा तीसरे नंबर पर रही। गठबंधन में बसपा के खाते में गई।
देवरिया:
भाजपा जीती, बसपा दूसरे, सपा तीसरे नंबर पर रही। गठबंधन में बसपा के खाते में गई।
बांसगांव: सुरक्षित
भाजपा जीती, बसपा दूसरे, सपा तीसरे नंबर पर रही। गठबंधन में बसपा के खाते में गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed