लखनऊ के चौक क्षेत्र में सोमवार को अफवाह फैली कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर खाते में एक-एक लाख रुपये भेजने वाले हैं। देखते ही देखते लोगों का डाकघर में हुजूम उमड़ पड़ा। सभी के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के फॉर्म थे।
2 of 6
डाकघर पर जमा भीड़
- फोटो : amar ujala
लोगों का कहना था कि फॉर्म में खाते की डिटेल स्पीड पोस्ट से भेजने पर पैसा आएगा।
3 of 6
डाकघर पर जमा भीड़
- फोटो : amar ujala
भीड़ देखकर डाक कर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जैसे-तैसे पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पर, लोगों के आने का सिलसिला शाम पांच बजे तक नहीं थमा।
4 of 6
डाकघर पर जमा भीड़
- फोटो : amar ujala
रानीगंज की रहने वाली निदा परवीन ने बताया कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ फॉर्म’ में खाते की डिटेल वगैरह लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र के पते पर स्पीड पोस्ट किया है। फॉर्म जमा होने के बाद प्रधानमंत्री खाते में एक लाख रुपये भेजेंगे।
5 of 6
डाकघर पर जमा भीड़
- फोटो : amar ujala
वहीं ठाकुरगंज के रहने वाले मुबीन खान ने बताया कि फॉर्म के जरिये खाते में एक लाख रुपये मिलने की बात फैली हुई है, इसलिए हमने भी डिटेल भरकर भेज दी।