फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rules to be changed in sipoy recruitment.

सिपाही भर्ती पर अखिलेश सरकार के फैसले को बदलेगी योगी सरकार

Tue, 25 Apr 2017 02:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Apr 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
rules to be changed in sipoy recruitment.
demo pic

योगी सरकार पूर्व की अखिलेश सरकार के एक और निर्णय को पलटने जा रही है। यूपी में महज शारीरिक दक्षता के आधार पर सिपाहियों की भर्ती नहीं हो सकेगी। यानी अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देना अनिवार्य होगा। इसके लिए शासन नियमों में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


मगर, यह मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है और इस पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। लिहाजा सरकार को कोर्ट के फैसले का इंतजार है।

बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 35 हजार सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट तैयार कर अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा लेकर चयन किया जाना था।
विज्ञापन


इसके लिए कुल 21 लाख आवेदन मिले, लेकिन कुछ लोगों ने मेरिट के आधार होने वाली भर्ती को मुद्दा बनाकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में इसके खिलाफ गुहार लगाई। फिलहाल इस मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है और कोर्ट ने फैसला को सुरक्षित रख लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिखित परीक्षा के साथ ही और पारदर्शी होगी भर्तियां

rules to be changed in sipoy recruitment.
डेमो

रविवार को पुलिस भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने डीजीपी सुलखान सिंह को पूरी स्थिति से अवगत कराया। कहा, लिखित परीक्षा को खत्म करने की पीछे भर्ती प्रक्रिया में होने वाली देरी और खर्च को कम करने की मंशा थी।

डीजीपी सुलखान सिंह ने संकेत दिए हैं कि लिखित परीक्षा को बहाल करते हुए भर्ती प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाया जाएगा।

इसके लिए उन्होंने पुलिस भर्ती बोर्ड के अधिकारियों को एक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सरकार की ओर से जारी संकल्प पत्र के आधार पर पुलिस भर्ती प्रक्रिया को पूरी की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed