छात्र की मौत पर बवाल, पुलिस को भी नहीं बख्शा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में फैजाबाद रोड पर बुधवार को राम स्वरूप इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को डंपर द्वारा कुचल देने पर छात्रों ने आज बृहस्पतिवार सुबह बवाल मचा दिया।
आक्रोशित छात्रों ने इलाके में बैरिकेंडिंग लगाने की मांग को लेकर लखनऊ-फैजाबाद (एनएच-28) हाइवे पर जाम लगा दिया। लगभग ढ़ाई घंटे से लगा जाम हटवाने की कोशिश में नाकाम रहे पुलिस प्रशासन ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया।
जवाब में छात्रों ने भी पुलिस पर पथराव किया। जिसके बाद इलाके में अराजकता की स्थिति बन गई।
चालक डंपर छोड़कर भाग निकला
पुलिस के मुताबिक, गोमतीनगर के ग्वारी गांव निवासी राम दिनेश मौर्या का बेटा शुभम (18) राम स्वरूप इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था। साथ पढ़ने वाले प्रीतम की बाइक से दोनों दोस्त कॉलेज जा रहे थे। फैजाबाद रोड पर कॉलेज के मोड़ पर तेज रफ्तार मौरंग लदे डंपर ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी।
जोरदार टक्कर से प्रीतम व शुभम बाइक समेत गिर पड़े। हादसे के बाद भागने की कोशिश में चालक ने दोनों को कुचल दिया। पहिये के नीचे आए शुभम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बाइक चला रहा प्रीतम भी हेलमेट न लगाए होने के चलते गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
राहगीरों के पीछा करने पर चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रीतम को राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शुभम का शव परिवारीजनों को सौंप दिया गया।
ओवरलोडिंग बना कारण
मौरंग लदा डंपर रिंग रोड स्थित बालू मंडी से बाराबंकी की तरफ जा रहा था। ओवरलोडिंग की वजह से डंपर अनियंत्रित हो गया और उसके ब्रेक भी सही से काम नहीं कर रहे थे।
खटारा डंपर पर ओवरलोडिंग की वजह से इंजीनियरिंग कॉलेज की मौत हुई है।