फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ruckus of nursing staff in balrampur hospital in lucknow

बलरामपुर अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ का हंगामा, नर्स ने लगाए ये आरोप

Wed, 08 Apr 2020 01:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 08 Apr 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
ruckus of nursing staff in balrampur hospital in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रहे नर्सिंग कर्मियों ने मंगलवार को निदेशक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन


हालांकि निदेशक ने अभद्रता से इंकार करते हुए कहा कि नर्सिंग स्टाफ ने वार्ड से ड्यूटी काटने की एप्लीकेशन दी थी, उन्हें वार्ड से हटा दिया गया है। बलरामपुर अस्पताल में मंगलवार को स्टॉफ नर्स क्लेरिन ब्रिग्रेन्जा ड्यूटी पर थीं।
विज्ञापन


इस बीच निदेशक डॉ. राजीव लोचन राउंड के दौरान कोविड वार्ड में मरीज का टेंपरेचर लेने पहुंचे। आरोप है कि निदेशक ने ग्लब्स अपने हाथ से उतारकर स्टॉफ नर्स की जेब में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात से आक्रोशित होकर नर्सिंग कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख निदेशक वहां से चले गए। बाद में नर्सिंग कर्मी निदेशक से मिलने गए और काम बंद करने की चेतावनी दी वह काम बंद कर देंगे।

निदेशक ने अपनी गलती स्वीकारी

मामले की जानकारी पर राजकीय नर्सेज महासंघ के नेता अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और उनके नेतृत्व में नर्सिंग कर्मियों व निदेशक से वार्ता में निदेशक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली।

इसके बाद नर्सिंग कर्मचारी शांत हुए। हालांकि निदेशक डॉ. राजीव लोचन का कहना है कि विवाद जैसी कोई बात नहीं थी। नर्सिंग कर्मी ने कोरोना वार्ड से ड्यूटी हटाने की एप्लीकेशन दी थी उसे स्वीकार कर उनके स्थान पर दूसरे कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है।

राजकीय नर्सेज महासंघ के नेता अशोक कुमार का कहना है कि निदेशक ने वार्ड में दौरा करने के दौरान ग्लव्स कर्मचारी के एप्रेन में डाल दिया था। इसी बात को लेकर नर्सिंग कर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी थी।

इससे पहले भी 1, 2 और 3 अप्रैल को जो लोग ड्यूटी कर रहे थे, वो आज तक अपने घरों से आ-जा रहे हैं। उन्हें क्वारंटीन तक की व्यवस्था नहीं कराई गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed