{"_id":"5f1554488ebc3e9f6070be92","slug":"ruckus-of-bikers-gang-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था की उड़ी धज्जियां, बाइकर्स गैंग ने मचाया जमकर उत्पात, बीच सड़क मारपीट, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानून व्यवस्था की उड़ी धज्जियां, बाइकर्स गैंग ने मचाया जमकर उत्पात, बीच सड़क मारपीट, तस्वीरें
Mon, 20 Jul 2020 02:44 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 20 Jul 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
बाइकर्स गैंग के उत्पात मचाने के बाद गिरी पड़ीं बाइकें व स्कूटी
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में विजय थाना क्षेत्र के तेलीबाग शहीद पथ के पास स्थित चिरैयाबाग में रविवार को दो दर्जन बाइकों पर सवार करीब 50 बेखौफ युवकों ने जमकर आतंक मचाया। असलहे, लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से लैस युवकों ने आने-जाने वालों की पिटाई की, जिसमें 12 से अधिक लोग घायल हुए। उन्होंने आधा दर्जन बाइक और एक चार पहिया वाहन भी तोड़ डालें । वे आधे घंटे तक पूरे इलाके में उत्पात मचाते रहे।
- फोटो : amar ujala
यह तब है जब राजधानी में लॉकडाउन लागू है। न तो मास्क लगाए थे, न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। इस बीच पुलिस नदारद रही। आसपास के इलाके में भगदड़ मच गई, लोग अपने घरों में दुबक गए। स्थानीय लोगों काआरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी वह समय से नहीं पहुंची। पिटाई से घायल एक युवक सड़क पर तड़पता रहा। करीब 45 मिनट बाद पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। इंस्पेक्टर पीजीआई का कहना है कि हमलावरों की शिनाख्त की जा रही है।
- फोटो : amar ujala
जन्मदिन की पार्टी से वापस जा रहे युवकों पर किया हमला
चिरैयाबाग में सुरेश कनौजिया के बेटे विपिन का रविवार को जन्मदिन था। जन्मदिन मनाकर कुछ लड़के वापस जा रहे थे। शाम लगभग छह बजे अचानक दो दर्जन बाइकों पर 50 से ज्यादा सवार लड़के अवैध असलहे लहरा रहे थे। लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से लड़कों पर हमला कर दिया। उनकी बाइक तोड़ने लगे और उन्हें सड़क पर पीटने लगे। इस दौरान लोगों ने जब वहां रुक कर विरोध किया तो उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया।

इस मारपीट में बलदेव बिहार का रहने वाला रितिक गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ तड़पने लगा, वहीं गौरव नीलमथा निवासी संदीप कुमार सेक्टर 7 निवासी घायल हुए इसके अलावा अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस मारपीट में एक स्कूटी व दो मोटरसाइकिल वहीं गिरी पड़ी रही। एक चार पहिया वाहन में तोड़फोड़ की गई थी। मौके पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
...तो इलाके में तैयार हो रहा नया बाइकर्स गैंग
तेलीबाग क्षेत्र में पिछले काफी समय से एक गैंग तैयार हो रहा है, जो 25 से 40 गाड़ियां लेकर निकलता है। हर गाड़ी पर दो से तीन लड़के रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, हुल्लड़ बाजी करते हुए डंडे लहराते हुए यह गैंग पिछले दो माह से आतंक मचाए हुए है। उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। यही नहीं दो दिन पहले वृंदावन सेक्टर 5 में पुल के पास इसी गैंग ने मारपीट की थी, जिसमें एक युवक घायल हुआ था। उसके बाद पुलिस चुप्पी साध कर बैठ गई थी।