फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ruckus in UP vidhansabha over murder in CJM court.

विपक्ष के आरोपों पर सीएम योगी का पलटवार, कहा- सपा का अपराध से चोली दामन का साथ

Wed, 18 Dec 2019 04:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Dec 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in UP vidhansabha over murder in CJM court.
सदन में संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था पर विपक्ष के आरोपों पर कड़ा पलटवार किया। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि  सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वायड शुरू किया तो सपा अध्यक्ष ने सबसे पहले विरोध किया। घोषित अपराधियों-माफिया के खिलाफ कार्रवाई होती है तो सपा धरना-प्रदर्शन करने लगती है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा सपा का अपराध से चोली दामन का साथ है। घोषित अपराधी के मारे जाने पर इनके कैंडल मार्च शुरू हो जाते हैं। ये न्यायालय में सुरक्षा एजेंसियों व सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश करते हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को विधानसभा में प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर विपक्ष द्वारा कार्यस्थगन प्रस्ताव के समर्थन में लगाए गए आरोपों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन


कहा कि विपक्ष ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने और अराजकता का माहौल होने का आरोप लगाया था। सीएम ने कहा कि हमारे शासनकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ। सपा को मुज्जफरनगर व जवाहरबाग कांड याद करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रयागराज कुंभ, प्रवासी भारतीय दिवस, लोकसभा चुनाव, कश्मीर में अनुच्छेद-370 हटाए जाने और अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के दौरान पुख्ता कानून-व्यवस्था की चर्चा करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था के मामले में प्रदेश दूसरे राज्यों के लिए नजीर है।

सपा ने जन्माष्टमी व कावड़ को प्रतिबंधित किया, लेकिन उनकी सरकार ने न सिर्फ प्रतिबंध हटाया बल्कि पूरे उत्साह से आयोजन शुरू कराए। हर किसी धर्म-मजहब के त्योहार सफलता पूर्वक हो रहे हैं। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं।

अपराध में कमी का किया दावा

योगी ने सपा सरकार के अंतिम वर्ष के अपराधों की वर्तमान सरकार के कार्यकाल की घटनाओं का तुलनात्मक ब्योरा देते हुए सभी तरह के अपराधों में बड़ी कमी का दावा किया। उन्होंने 2016 और 2019 के अपराधों की तुलना करते हुए बताया कि  डकैती में 60.94 प्रतिशत, लूट में 46.42, हत्या में 20.95, बलवा में 27.19, रोड होल्डअप में 100, फि रौती के लिए अपहरण में 46 व दुष्कर्म के मामले में 18.59 प्रतिशत की कमी आई है।

उन्होंने कहा कि नारी के सम्मान के दिशा में ही केंद्र व राज्य सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, हर घर शौचालय, उज्जवला, कन्या सुमंगला व सामूहिक विवाह जैसी योजनाएं शुरू की हैं।

सम्मान सुरक्षा सभी की, गुंडागर्दी किसी की नहीं
उन्होंने सिद्धार्थनगर और औरैया में कुछ दिनों के भीतर ही दुष्कर्म के दोषियों को सजा दिलाने का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं के पक्ष में कोई दलील नहीं हो सकती। अपराधी को फास्ट ट्रैक कोर्ट से जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी, इसमें किसी को संदेह नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सम्मान और सुरक्षा सभी की, लेकिन गुंडागर्दी किसी की नहीं चलने देंगे। कानून के दायरे में अपनी बात रखने का सभी को अधिकार है, लेकिन गरीबों की जमीन पर सरकार के जमीन पर कब्जे स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

उन्नाव की घटना दुर्भाग्यपूर्ण

मुख्यमंत्री ने उन्नाव की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि एसआईटी ने मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मैनपुरी में नवोदय विद्यालय की घटना में सरकार ने समय से कार्रवाई के निर्देश दिए।

स्थानीय स्तर पर समयबद्ध विवेचना में एसपी ने लापरवाही की तो उनकी शिथिलता पर कार्रवाई की गई। डीएम नवोदय विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने वहां की स्थिति की समीक्षा नहीं की। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई। वहां अपराधियों के डीएनए जांच की कार्रवाई होगी। 

विपक्ष पर हिंसा फैलाने का आरोप, कांग्रेस को अपने गिरेबां में झांकने की नसीहत
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएए को लेकर विपक्ष हिंसा फैलाने और लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहा है। सिखों का कत्लेआम कराने वाले न सिखाएं। जिन लोगों ने देश की एकता को तार-तार किया है, वे उंगली न उठाएं।

उन्होंने नैना साहनी कांड की याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने आंचल में झांककर देखना चाहिए। जामिया की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां एक पार्टी के नेता व विधायक का नाम सामने आ रहा है।

सड़क पर आगजनी के लिए उकसाना और पाकिस्तान की भाषा बोलना कतई स्वीकार नहीं है। विपक्ष को सच स्वीकार करना सीखना चाहिए। ऐसा न करने पर विपक्ष विरोध करता है। पिछली सरकार के गुंडाराज को प्रदेश की जनता ने झेला है। 

माहौल बिगाड़ना बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम माहौल बिगाड़ने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनकी सरकार ने आंबेडकर के नाम पर राजनीति नहीं की। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध कांग्रेस करती रही। उन्हें इस बात का दर्द हो रहा है कि कश्मीर में विकास कैसे हो रहा है। प्रदेश के अंदर सभी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए गए हैं। यही कारण है कि आज प्रदेश की कानून-व्यवस्था देश के लिए और अन्य प्रदेशों के लिए नजीर बनी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून के दायरे में हर कोई अपनी बात रखे। अराजकता पैदा करने वाले अस्वीकार्य होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर नागरिक की जिम्मेदारी सरकार की है। सीएम ने यह भी कहा कि उन्होंने सदन में विपक्ष के उतावलेपन का जवाब दिया है। 

काली पट्टी बांधकर आना सदन की अवमानना
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सदस्यों के सदन में काली पट्टी बांधकर आने पर सवाल उठाया। कहा कि यह किसी पार्टी का नहीं, यह प्रदेश की जनता व सदन की अवमानना है। इसे अवमानना के दायरे में आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed